HomeदेशMP में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 15 करोड़ की डकैती:5 डकैतों ने...

MP में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 15 करोड़ की डकैती:5 डकैतों ने मैनेजर को पीटा, फायरिंग की; आरोपियों की तस्वीरें आई सामने, सिंगरौली पहुंचे DGP

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती का मामला सामने आया है। यहां बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर 5 हथियारबंद बदमाश घुसे। फायरिंग कर करीब 9-10 किलो सोना और 20 लाख कैश लेकर भाग गए। सोने की कीमत करीब 15 करोड़ आंकी गई है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, लूटा गया सोना ग्राहकों का था, जिसे बैंक ने गिरवी रखकर लोन जारी किया था। सोना एक ही लॉकर में रखा गया था, जिसे बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपी पिट्ठू बैग के साथ एक बड़ा कपड़े का थैला लेकर आए थे। उसी में सारा माल भरकर फरार हो गए। चश्मदीद आशीष पांडे ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बैंक में काम करा रहे थे, तभी अचानक दो हथियारबंद बदमाश अंदर दाखिल हुए। उन्होंने तुरंत बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके कुछ ही मिनटों बाद तीन और हथियारबंद साथी अंदर पहुंचे। पूरे बैंक को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी, जिससे बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई। CM के निर्देश पर डीजीपी मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर रात करीब 10:45 बजे डीजीपी कैलाश मकवाना सिंगरौली पहुंचे। इसके पहले रीवा रेंज के आईजी साकेत प्रसाद पांडे मौके पर पहुंचे। उनके साथ रीवा से फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए आई है। देखिए बैंक से निकलकर भागते हुए बदमाशों का CCTV फुटेज मैनेजर पर बट से किया हमला एसपी मनीष खत्री के अनुसार, बदमाशों ने बैंक मैनेजर से कैश की चाबियां और नकदी की जानकारी मांगी। जब मैनेजर ने आनाकानी की तो उनके साथ जमकर मारपीट की। बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया। करीब 15 मिनट तक बैंक के अंदर जमकर उत्पात मचाया। अंत में नकदी और जेवर से भरा थैला लेकर भाग गए। पुलिस ने की पूरे जिले की घेराबंदी वारदात की खबर मिलते ही सिंगरौली एसपी मनीष खत्री दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है। बैंक और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि करीब 14.50 लाख रुपए कल के रखे थे। बाकी आज का उस समय तक का कलेक्शन था। इसके अलावा सोना-चांदी था।
गार्ड नहीं था, एक फायर किया एसपी के मुताबिक, घटना के समय यहां गार्ड नहीं था। बदमाशों ने एक फायर भी किया है। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों के बयान लिए जाएंगे। जांच में पता चला है कि एक शख्स ने हेलमेट पहना था। बाकी चार के चेहरे खुले थे। सामने आया सीसीटीवी फुटेज बैंक के सामने स्थित एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन आरोपी बैंक से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक लुटेरा पहले बैंक के अंदर से निकलता है। सामने खड़ी एक बाइक पर वह इंतजार करता है। उसके बाद अंदर से दो लोग एक झोला हाथ में लेकर भागते हुए बैंक से निकलते हैं। तीनों आरोपी एक ही बाइक में बैठकर बैढ़न शहर की तरफ फरार हो जाते हैं। यह सीसीटीवी बैंक के ठीक सामने रोड के दूसरी तरफ लगभग 50 फीट दूर एक दुकान में लगा हुआ है, जिसमें लुटेरे भागते हुए कैद हुए हैं। SP बोले- स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाया एसपी मनीष खत्री ने बताया कि जांच में पता चला है कि हेलमेट पहने बदमाश ने बैंक मैनेजर को पीटा। बाकी बैंक स्टाफ और मौजूद ग्राहकों को एक जगह बैठाकर बंधक बनाया। इसके बाद जबरन लॉकर खुलवाकर सोना और कैश ले गए। सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। ……………………………………. यह खबर भी पढ़ें बैंक से 14 करोड़ का सोना, 5 लाख कैश लूटा जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर खितौला इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे बैंक लूट लिया। लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों को कट्‌टा दिखाकर धमकाया। फिर 15 मिनट में 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार रुपए नकद लेकर भाग निकले। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here