Homeमध्यप्रदेशबगलामुखी मंदिर हादसे के बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू:पुलिया के पास 11 मांगों...

बगलामुखी मंदिर हादसे के बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू:पुलिया के पास 11 मांगों को लेकर प्रदर्शन; लोग बोले- हादसे की जिम्मेदारी तय हो

आगर मालवा में मां बगलामुखी मंदिर मार्ग पर 19 सितंबर को हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बुधवार से घटना वाली पुलिया के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले धरने में विधायक भैरोसिंह परिहार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर समेत सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के सामने 11 मांगें रखीं और कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक रोज धरना जारी रहेगा। हादसे की जिम्मेदारी तय करने की मांग धरना दे रहे लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदारी तय कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही मंदिर मार्ग की पुलिया की चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने की मांग रखी गई। नाले का बहाव श्मशान की ओर मोड़कर स्थायी समाधान करने की मांग भी की गई। मंदिर परिसर में पुलिस चौकी की मांग प्रदर्शनकारियों ने मंदिर परिसर में पुलिस चौकी बनाने और श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त शुद्ध व ठंडे पानी की व्यवस्था करने की मांग की। पार्किंग व्यवस्था में सुधार के साथ सीसीटीवी और रोशनी बढ़ाने की मांग भी रखी गई। मंदिर प्रबंधन में गैर-सरकारी सदस्यों को शामिल करने की मांग स्थानीय लोगों ने मंदिर प्रबंधन की सरकारी समिति में गैर-सरकारी सदस्यों को भी शामिल करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे श्रद्धालुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सकेगा। शेड, कुर्सियां और विश्राम गृह शुरू करने की मांग धरना दे रहे लोगों ने जनरेटर और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने की मांग की। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए शेड और कुर्सियां लगाने, यज्ञशाला की व्यवस्थाएं सुधारने तथा मुफ्त सुलभ कॉम्प्लेक्स और विश्राम गृह तुरंत शुरू करने की मांग भी रखी। मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी स्थानीय लोगों ने कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की चेतावनी दी गई है। आयोजकों ने कहा कि आंदोलन किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जनहित से जुड़ा है। यह खबर भी पढ़ें… 20 फीट गहरे नाले में कार गिरने का VIDEO:बगलामुखी मंदिर के पास न बैरिकेड, न साइनबोर्ड; 3 लापरवाही से गई 8 लोगों की जान आगर-मालवा में मां बगलामुखी मंदिर के पास शनिवार आधी रात ओडिशा से आए श्रद्धालुओं की कार नाले में गिर गई। हादसे में 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई। मंदिर से करीब 60 फीट दूर हुए इस हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। हादसे के दूसरे दिन रविवार को आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज सामने आए। एक फुटेज में सफेद कार मंदिर की तरफ जाती दिख रही है, जबकि दूसरे में रात करीब 12:07 बजे कार पुलिया से आगे बढ़ते ही नाले में गिरती दिखाई दे रही है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here