मध्य प्रदेश में 60 घंटे से बारिश का दौर चल रहा है। यह बारिश आफत के साथ राहत भी लाई। नर्मदा, काली सिंध-बेतवा समेत कई नदियां उफान पर हैं। आगर-मालवा और उमरिया में डैम के गेट खुल गए हैं तो भोपाल की लाइफ-लाइन बड़ा तालाब भरने में सिर्फ 4 फीट पानी की जरूरत है। IMD (मौसम केंद्र) की मानें तो प्रदेश में अब तक 498.3 मिमी, यानी 19.6 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अब तक की सामान्य बारिश 22.8 इंच (579.7 मिमी) की तुलना में 3.2 इंच कम है। वहीं ओवरऑल 14 प्रतिशत कम पानी गिरा है। इसके बावजूद दो दिन के स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने प्रदेश के अधिकांश हिस्से को तर-बतर कर दिया है। देखिए प्रदेश की तस्वीरें… बांधों की अच्छी तस्वीर दो दिन पहले तक प्रदेश में सूखे जैसे हालात थे। कई डैम खाली जैसे ही थे और जलसंकट की आहट हो रही थी, लेकिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम ने तस्वीर बदल दी। बांधों में पानी आने लगा और उम्मीदें जाग गईं। भोपाल की लाइफ-लाइन बड़ा तालाब में लेवल 1663 फीट पहुंच गया है। एक दिन में करीब पौन फीट पानी जमा हुआ। भोपाल के डैम में इतना बढ़ा वॉटर लेवल
