Homeमध्यप्रदेशभोपाल में दिनदहाड़े लूट के इरादे से घुसे बदमाश:महिला केयर टेकर को...

भोपाल में दिनदहाड़े लूट के इरादे से घुसे बदमाश:महिला केयर टेकर को बंधक बनाया, बुजुर्ग के सिर में मारी हथोड़ी, 45 टांके लगे

भोपाल के अवधपुरी की श्रीराम कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसे दो बदमाशों ने 71 वर्षीय मोहन चौधरी पर हथौड़ी से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। घर में दाखिल हुए बदमाशों को देखा तो बुजुर्ग मोहन ने विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने उनके सिर पर वार कर दिया और भाग गए। गंभीर चोट लगने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया है। उनके सिर में 45 टांके आए हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, केयरटेकर मोहन की पत्नी को नहला रही थी, तभी दोनों संदिग्ध घर में दाखिल हुए। रहवासियों के मुताबिक, बदमाशों ने पहले कमला को बांध दिया था। विरोध करने पर मोहन के सिर पर हथौड़ी से हमला किया। इसके बाद वे भाग गए। फर्श और गैलरी में खून के निशान मिले हैं। घटना से नाराज लोगों ने शुक्रवार की शाम थाने का घेराव किया पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। कॉलोनी में पुख्ता सुरक्षा इंतजारों को लेकर पुलिस से मांग की। हीरा खदान से रिटायर्ड कर्मचारी हैं बुजुर्ग बता दें, मोहन पन्ना की हीरा खदान से रिटायर्ड कर्मचारी हैं और पत्नी और बेटे के साथ श्रीराम कॉलोनी में रहते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी और केयरटेकर कमला घर में थीं, जबकि उनका इकलौता बेटा आनंद नारायण चौधरी नौकरी पर गया था। वह मैनिट से पीएचडी कर रहा है। लूट, आपसी और प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से जांच अवधपुरी टीआई सुरेश मीना के मुताबिक, वारदात की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घायल मोहन ने अपने बयानों में यह स्पष्ट नहीं किया है कि आरोपी लूट के इरादे से घर में घुसे थे। पुलिस लूट के प्रयास, आपसी विवाद और प्रॉपर्टी विवाद समेत अन्य एंगल से जांच कर रही है। बदमाश घर से कितना सामान ले गए हैं, इसका भी अभी स्पष्ट पता नहीं चला है। पुलिस बेटे, केयरटेकर और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। केयरटेकर का मोबाइल जब्त, कॉल डिटेल की जांच रहवासियों के मुताबिक, बदमाश मेन गेट से अंदर दाखिल हुए तो उनका सामना केयरटेकर से हुआ। घटना के समय कमला मोहन की पत्नी को नहला रही थी और फोन पर बात कर रही थी। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल और घटना के समय की गतिविधियों की जांच की जा रही है। केयरटेकर की भूमिका को भी जांच के दायरे में रखा गया है। सायरन सुनकर छत से भागे आरोपी प्रत्यक्षदर्शी घनश्यामदास नामदेव के अनुसार, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी करीब आधे घंटे तक छत पर घिरे रहे। इस दौरान वे लोगों को डराने के लिए तलवार और फरसा लहराकर जान से मारने की धमकी देते रहे। नामदेव का कहना है कि पुलिस वाहन का सायरन सुनते ही आरोपी छत से भाग निकले।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here