Homeमध्यप्रदेशMP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले:सुखवीर सिंह CM...

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले:सुखवीर सिंह CM के प्रमुख सचिव बने, रश्मि अरुण को मेडिकल विभाग, गौरव होंगे ESB के संचालक

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने मंगलवार को जारी आदेश में कई आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वे लोक निर्माण विभाग (PWD) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। भरत यादव को जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रश्मि अरुण शमी को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। केसी गुप्ता को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम का कलेक्टर बनाया बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा का कलेक्टर बनाया गया है। जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह को कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध संचालक-सह-आयुक्त मंडी बनाया गया है। रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जबलपुर की जिम्मेदारी मिली है। आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा को संचालक, एड्स नियंत्रण सोसाइटी एवं संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास की जिम्मेदारी दी गई है। सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया गया है। उनकी जगह अंकित अस्थाना को सिंगरौली का कलेक्टर बनाया गया है। शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग में अपर आयुक्त राजस्व बनाया गया है। उनकी जगह इंदौर विकास प्राधिकरण के CEO परीक्षित संजयराव झाड़े को शाजापुर का कलेक्टर बनाया गया है। भिंड, पन्ना और बुरहानपुर में भी बदलाव भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह पवन कुमार जैन को भिंड का कलेक्टर बनाया गया है। पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उनकी जगह बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह को पन्ना भेजा गया है। बुरहानपुर में विवेक कुमार को नया कलेक्टर बनाया गया है। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार ओगरे को मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया है। हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को वाणिज्यिक कर विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा भेजा गया है। रायसेन में अरुण कुमार विश्वकर्मा की जगह रोहित सिसोनिया को कलेक्टर बनाया गया है। अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां
जॉन किंग्सली ए.आर. को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का सचिव बनाया गया है। शोभित जैन को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संकेत एस. भोंडवे को आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का सचिव बनाया गया है। संदीप केरकेट्टा को इंदौर विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है। अंशुमन राज को मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम का प्रबंध संचालक और समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन का मिशन संचालक बनाया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here