Homeमध्यप्रदेशमंदसौर विधायक के भाई पर SC-ST एक्ट में FIR:जातिसूचक गाली देने का...

मंदसौर विधायक के भाई पर SC-ST एक्ट में FIR:जातिसूचक गाली देने का आरोप, EOW की कार्रवाई के बाद लगाए थे ‘सरपंच चोर’ के नारे

मंदसौर विधायक विपिन जैन के भाई नितिन जैन के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दलौदा की सरपंच दुर्गा कैथवास ने आरोप लगाया कि EOW की कार्रवाई के बाद नितिन जैन उनके साथियों ने उन्हें और उनके पति अनिल कैथवास को जातिसूचक गालियां दीं। सरपंच ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। दरअसल, 28 सितंबर को दलौदा में EOW उज्जैन की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति अनिल कैथवास को पकड़ा था। अनिल कैथवास पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि हैं। EOW की कार्रवाई के दौरान नितिन जैन द्वारा सरपंच को ‘चोर’ कहकर नारेबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी घटनाक्रम के बाद सरपंच ने नितिन जैन और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पंचायत के बाहर गाली-गलौज धमकी देने का आरोप सरपंच दुर्गा कैथवास ने शिकायत में बताया कि 28 सितंबर की शाम करीब 6 बजे पंचायत के बाहर नितिन जैन ने कथित तौर पर शराब के नशे में उन्हें ‘सरपंच चोर है’ कहकर चिल्लाया और गाली-गलौज की। आरोप है कि नितिन जैन और उनके साथियों ने उन्हें और उनके पति को जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद सरपंच ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नितिन जैन और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह है EOW की कार्रवाई का मामला EOW के अनुसार, सीतामऊ तहसील के मुवाला निवासी विक्रम सिंह ने शिकायत की थी कि उनके पिता तखत सिंह ने दलौदा पंचायत क्षेत्र में भूखंड खरीदा था। नामांतरण के बाद निर्माण अनुमति से संबंधित पंचायत प्रमाण पत्र बैंक से लोन लेने के लिए जरूरी था। आरोप था कि प्रमाण पत्र देने के बदले 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। सत्यापन के दौरान राशि 4 हजार रुपए तय हुई थी। इसमें से 500 रुपए पहले दिए जा चुके थे। EOW के मुताबिक, शेष 3,500 रुपए लेते समय टीम ने सरपंच और उनके पति को पकड़ लिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here