Homeमध्यप्रदेशMP में खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी होगी भर्ती:10 SI और 50...

MP में खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी होगी भर्ती:10 SI और 50 आरक्षक पदों पर मिलेगा मौका, 5 साल बाद फिर शुरू होगी प्रक्रिया

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में संशोधन कर दिया है। इसके तहत उप निरीक्षक (SI) के 10 और आरक्षक के 50 पदों पर खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति होगी। 2021 के बाद पहली बार यह भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू की जा रही है। नए प्रावधानों के अनुसार खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया अब नियमित रूप से हर साल आयोजित की जाएगी। सरकार का कहना है कि संशोधित नियमों से खिलाड़ियों के चयन, पात्रता और मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है। इससे प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल उपलब्धियों के आधार पर शासकीय सेवा में प्रवेश का मौका मिलेगा। SI पद के लिए कौन होंगे पात्र संशोधित नियम, 2026 के तहत उप निरीक्षक पद पर केवल उन्हीं उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति होगी, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो या पदक जीता हो। इसके लिए ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व कप और विश्व चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे। इन प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों को भी पात्रता मिलेगी। आरक्षक भर्ती के लिए ये योग्यता जरूरी आरक्षक पद के लिए राष्ट्रीय खेलों और अधिकृत राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सीधी भर्ती के लिए पात्र होंगे। राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों के साथ अधिकृत राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा। जो खिलाड़ी SI पद की पात्रता पूरी करते हैं, वे आरक्षक पद के लिए स्वतः पात्र माने जाएंगे।
—————- ये खबर भी पढ़ें… CM की घोषणा- MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक की भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड बनेगा। पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से ही एमपी में पुलिस के रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अगले तीन साल में प्रदेश में 21 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस साल साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती होगी। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here