मध्य प्रदेश में अमूल दूध की कीमतें 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। नई कीमतें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू हो चुकी हैं। अमूल गोल्ड का एक लीटर पैक 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए और अमूल फ्रेश 57 रुपए से बढ़कर 59 रुपए का हो गया है। प्रदेश में सांची के बाद अमूल दूध की सबसे ज्यादा खपत होती है। यहां रोजाना साढ़े 4 लाख लीटर से ज्यादा अमूल दूध बिकता है। सबसे ज्यादा खपत इंदौर में करीब सवा लाख लीटर है। वहीं, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में रोजाना 50 से 80 हजार लीटर के बीच अमूल दूध की बिक्री होती है। सप्लायर्स को मौखिक रूप से दी गई जानकारी जानकारी के अनुसार, अमूल की ओर से दूध की नई कीमतें लागू करने की जानकारी सप्लायर्स को दे दी गई है। हालांकि, उन्हें अभी लिखित आदेश नहीं मिले हैं। सप्लायर हरीश ने बताया कि गुरुवार से भोपाल समेत अन्य जगहों पर अमूल दूध नई कीमतों पर मिलेगा। भोपाल में खुले दूध की बिक्री ज्यादा, पैकेट में सांची आगे भोपाल में पैक्ड दूध की तुलना में खुले दूध की बिक्री ज्यादा होती है। खुले दूध की रोजाना खपत 6 से 8 लाख लीटर तक है। पैकेट वाले दूध में सांची सबसे आगे है। इसकी रोजाना औसतन 3 लाख लीटर बिक्री होती है, जबकि अमूल की खपत करीब 80 हजार लीटर है। इसके अलावा सौरभ, श्रीधी और मदर डेयरी के दूध की भी बिक्री होती है। सौरभ और श्रीधी की संयुक्त खपत करीब 1 लाख लीटर है। इनकी सप्लाई शहर के साथ भोपाल के ग्रामीण इलाकों में भी होती है। मदर डेयरी की खपत मुख्य रूप से शहर में है। मदर डेयरी ने भी बढ़ाए रेट, MP में फिलहाल असर नहीं मदर डेयरी ने बुधवार को दूध की कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में फिलहाल नए रेट लागू नहीं हुए हैं। प्रदेश में मदर डेयरी की रोजाना सप्लाई करीब डेढ़ लाख लीटर है। भोपाल में इसकी खपत करीब 25 हजार लीटर है। इसके अलावा मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर, हरदा और इंदौर में भी इसकी सप्लाई होती है। स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश में सांची या स्थानीय दूध संघों के रेट बढ़ाने पर ही यहां कीमतें बढ़ती हैं। फिलहाल मदर डेयरी ने प्रदेश में नई कीमतें लागू नहीं की हैं। दूध के अलग-अलग वेरिएंट्स का मतलब
