Homeमध्यप्रदेशMP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ट्रक ने 5 को कुचला; विधायक ने तुड़वाए...

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ट्रक ने 5 को कुचला; विधायक ने तुड़वाए सील घर के ताले; प्रदेश में अगले तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास…। 1. जबलपुर- भेड़ाघाट में ट्रक ने 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत, 2 घायल जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने ढाबे के बाहर आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ढाबा संचालक समेत दो लोग घायल हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. बैतूल- काढ़ा पिलाने वाले 3 आरोपी हिरासत में, 2 की मौत, 5 बीमार बैतूल में शराब छुड़ाने के नाम पर ग्रामीणों को काढ़ा पिलाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। काढ़े में इस्तेमाल की गई जमरस पेड़ की छाल की जांच की जा रही है। बुधवार को काढ़ा पीने के बाद दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें… 3. उज्जैन- कान्ह के लिए धमाके…मकानों में दरारें,छतों से प्लास्टर-कॉन्क्रीट गिर रही सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बनाई जा रही कान्ह डक्ट परियोजना से उज्जैन के ग्राम बड़वई के ग्रामीण परेशान हैं। घट्टिया तहसील के इस गांव में जून से टनल निर्माण के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है। करीब 650 ग्रामीणों में दहशत है। पूरी खबर पढ़ें… 4. MP- सीजन में पहली बार पारा 9°C से नीचे, भोपाल, जबलपुर पचमढ़ी से भी ठंडे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे पहुंचा है। बीती रात कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल और जबलपुर में पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड रही। 21 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 5. छिंदवाड़ा- हिंदुजा फाइनेंस कंपनी ने मकान किया सील, विधायक ने तुड़वा दिए ताले छिंदवाड़ा में हिंदुजा फाइनेंस कंपनी ने एक परिवार के मकान पर ताला लगा दिया। परिवार का आरोप है कि कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के घर सील कर दिया। जानकारी मिलने पर विधायक विजय चौरे मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में ताले तुड़वा दिए। पूरी खबर पढ़ें… 6. भोपाल- महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में चीन-जापान का विजयी आगाज, थाईलैंड को 7-0 से हराया भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज हो गया है। पहले दिन के तीसरे मुकाबले में भारत ने मलेशिया के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की। इससे पहले चीन ने थाईलैंड को 7-0 और जापान ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया। पूरी खबर पढ़ें.. 7. जबलपुर- ATS ने 3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा, कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू ATS जबलपुर ने गुरुवार दोपहर तीन संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों को फर्जी पासपोर्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान और नाम गोपनीय रखे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें.. पॉजिटिव खबर… 8. इंदौर- सेव वॉटर थीम पर सजाए टॉयलेट:’वर्ल्ड टॉयलेट डे’ पर मेयर ने किया सफाई मित्रों का अभिनंदन इंदौर में वर्ल्ड टॉयलेट डे पर गुरुवार को सेव वॉटर की थीम पर शहर के सार्वजनिक टॉयलेट सजाए गए। मुख्य आयोजन अन्नपूर्णा रोड स्थित चाणक्यपुरी चौराहे के पास हुआ। इसमें मेयर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी मेंबर और निगम के अधिकारी शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें.. खबर जरा हटके 9. उज्जैन- मथुरा और शाजापुर में होता है कंस का ऐसा वध:चौराहे पर लटकाया जाता है पुतला उत्तर प्रदेश के मथुरा के बाद मध्य प्रदेश के शाजापुर में 273 साल से कंस वध की परंपरा चली आ रही है। दीपावली के बाद कार्तिक दशमी पर होने वाले इस आयोजन को देखने पूरा शहर उमड़ता है। इससे पहले बहुत भव्य चल समारोह निकलता है। पूरी खबर पढ़ें.. कल क्या कुछ रहेगा खास मध्यप्रदेश में शुक्रवार को खेलों के बड़े मुकाबले होंगे। इंदौर में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच खेले जाएंगे। वहीं, भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का मुकाबला कोरिया से होगा। इंदौर में स्नूकर और क्रिकेट के मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह रहेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here