MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. चलती बाइक पर जेब में फटा मोबाइल, प्राइवेट पार्ट झुलसा पांढुर्ना के परसौड़ी हाईवे पर चलती बाइक के दौरान युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। धमाके के बाद पैंट में आग लग गई और युवक करीब 12 फीट तक सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे में उसका प्राइवेट पार्ट झुलस गया और पैर की हड्डी भी टूट गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मोबाइल ब्लास्ट को लेकर एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए। पढ़ें पूरी खबर 2. श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने पर मौलाना पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री तेलंगाना के एक मौलाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताए जाने पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमारी पूजा पद्धति से छेड़छाड़ न करें। दोबारा ऐसा कहा तो तुम्हारे दरवाजे पर गीता पाठ करेंगे। साथ ही मौलाना से ‘घरवापसी’ करने की भी बात कही। उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर 3. मौसम: 44 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 में भारी बारिश मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम जिले में कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर 4. भाजपा नेता की संस्था से 3 साल में 5 नाबालिग लापता नर्मदापुरम के इटारसी स्थित भाजपा नेता की संस्था से तीन साल में पांच नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। संस्था का कहना है कि हर घटना की सूचना पहले ही पुलिस को दे दी गई थी, जबकि टीआई का कहना है कि शिकायत उन्हें शनिवार को मिली। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर 5. दिग्विजय ने छोड़ा X, पर्सनल मोबाइल भी स्टाफ को सौंपा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना आधिकारिक X अकाउंट और पर्सनल मोबाइल स्टाफ के हवाले कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करने का ऐलान किया है। दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक यात्रा भी निकालेंगे। उनके इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर 6. इजराइल के वाल्व चुराते युवक की लोगों ने की पिटाई उज्जैन में नर्मदा परियोजना के लिए इजराइल से मंगाए गए PFCMB वाल्व चोरी करते एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 7. नर्मदा में डूबते बीटेक छात्र को बचाने का VIDEO ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूब रहे गुजरात के एक बीटेक छात्र को लोगों ने बाहर निकाला। छात्र दर्शन करने आया था। रेस्क्यू के दौरान उसके मुंह और नाक से खून निकलने लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. महाकाल में दान की शुद्धता अब 5 मिनट में होगी तय उज्जैन के महाकाल मंदिर में दान में मिलने वाले सोने-चांदी की जांच अब हाईटेक तरीके से होगी। मंदिर समिति ने करीब 15 लाख रुपए की कैरेट मीटर मशीन लगाई है। इससे केवल पांच मिनट में सोने-चांदी की शुद्धता का पता चल जाएगा। इससे दान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. भोपाल में बारिश के लिए गधों को खिलाए गुलाब जामुन भोपाल में लंबे समय से बारिश नहीं होने पर लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाकर बारिश की कामना की। इस टोटके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसा करने से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और बारिश होती है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. जगदीशपुर में कल मोहन कैबिनेट, UCC पर नजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में विधानसभा में पेश किए जाने वाले यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) विधेयक सहित अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी मिलने की संभावना है। सरकार के कई अहम फैसलों पर भी मुहर लग सकती है।
