Homeमध्यप्रदेशइंदौर में भाई को छुड़ाने थाने पहुंची महिला:आरक्षक को धमकाया, हाथापाई की...

इंदौर में भाई को छुड़ाने थाने पहुंची महिला:आरक्षक को धमकाया, हाथापाई की कोशिश की, अफसरों ने कराई FIR

इंदौर के सराफा थाने में हवालात में बंद भाई वासु चौधरी को छुड़ाने पहुंची उसकी बहन ज्योति चौधरी ने आरक्षक से विवाद कर दिया। वह मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो उसने आरक्षक मनीष यादव को धमकी दी और हाथापाई की कोशिश की। मामले में मनीष की शिकायत पर पुलिस ने ज्योति के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा में FIR दर्ज की है। साथ ले जाने की जिद करने लगी आरक्षक मनीष यादव ने शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत वासु चौधरी और सुमित भदौरिया को हवालात में रखा था। वरिष्ठ अफसरों के कहने पर वासु को मेडिकल के लिए भेजा गया था। लौटने के बाद उसे दोबारा हवालात में रखा गया। इसी दौरान ज्योति थाने पहुंची और वासु को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगी। हाथापाई की कोशिश भी की गई वह मनीष से बहस करने लगी और जबरन मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगी। रोकने पर उसने धमकी दी कि बात नहीं मानी तो वह उसे मारेगी। इसके बाद ड्यूटी के दौरान हाथापाई की कोशिश की। घटना की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी गई, जिसके बाद ज्योति के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here