Homeमध्यप्रदेशभोपाल में करंट से भाजपा नेता की मौत:डिवाइडर पर पोल पकड़ते ही...

भोपाल में करंट से भाजपा नेता की मौत:डिवाइडर पर पोल पकड़ते ही लगा झटका; शॉपिंग करने पहुंचे थे; एक महिला भी चपेट में

भोपाल के एमपी नगर इलाके में रविवार रात सड़क किनारे बिजली के पोल में करंट उतरने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। वे शॉपिंग करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शी हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी के मुताबिक, दिव्यऋषि सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने सहारे के लिए सड़क किनारे लगे पोल को एक हाथ से पकड़ लिया। दूसरे हाथ से दीवार पकड़ने की कोशिश के दौरान पोल में करंट होने से उन्हें जोरदार झटका लगा। हादसे में एक महिला भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने दोनों को संभाला। पुलिसकर्मियों ने सीपीआर दिया, एम्स ले गए
करंट लगने के बाद दिव्यऋषि मौके पर गिर गए। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तुरंत बचाव शुरू किया। उन्हें सीपीआर दिया गया। इसके बाद उपचार के लिए एम्स ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान लगाया गया था पोल प्रत्यक्षदर्शी पुलिसकर्मी के मुताबिक, यह पोल मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान लगाया गया था। पोल के पास तार खुला होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब जांच कर रही है कि पोल में करंट कैसे पहुंचा और वहां खुले तार की स्थिति क्यों थी। एमपी नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया घटना की सूचना मिलने के बाद एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े पोल, बिजली कनेक्शन और निर्माण कार्य की स्थिति की भी जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here