HomeदेशMP-छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट:महाराष्ट्र के 4 शहर देश...

MP-छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट:महाराष्ट्र के 4 शहर देश में सबसे गर्म, 44°C तापमान; राजस्थान में रातें भी तपा रहीं

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ सहित 11 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। MP में बुधवार को सीजन में पहली बार 25 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंच गया। महाराष्ट्र के अकोला में 44.2°C तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा अमरावती (44°C), वर्धा (43.9°C) और नागपुर (43.4°C) भी देश के 4 सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे। IMD ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इधर, राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा 42.8°C तापमान दर्ज किया गया। जैसलमेर में 41.7°C, चित्तौड़गढ़ और फलोदी में 41.6°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। रात में भी दिन की तरह उमस महसूस हुई। कई जगहों पर रात का तापमान 29°C तक दर्ज किया गया। दिल्ली में भी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को रिज इलाके में 40.7°C तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं, सफदरजंग में 39.2°C रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से दिल्ली के अधिकतर इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। अगले दो दिन के मौसम का मिजाज 17 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बर्फबारी के साथ ओले गिरने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू चलेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान और झारखंड में भी हीटवेव की शुरुआत हो सकती है। 18 अप्रैल: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीटवेव की चेतावनी है। वहीं गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here