Homeमध्यप्रदेशMP की छात्रा से गैंगरेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर:चित्रकूट में मुठभेड़,...

MP की छात्रा से गैंगरेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर:चित्रकूट में मुठभेड़, पैर में गोली लगी; बॉयफ्रेंड के साथ देवांगना घाटी घूमने गई थी

मध्यप्रदेश के चित्रकूट में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनों को शिवरामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ शनिवार शाम करीब 5 बजे यूपी के चित्रकूट में भरकूप थाना क्षेत्र के मड़था के जंगल में हुई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जितेंद्र की लोकेशन जंगल में मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर दो तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लग गई। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी जितेंद्र के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने तीन राउंड फायरिंग की, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 10 राउंड फायर किए। आरोपी के कब्जे से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। तीन युवकों ने बंधक बनाकर किया था रेप गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला शिवरामपुर के कल्ला गांव का रहने वाला है। चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी राजेश कुमार एस. ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। यह कार्रवाई एसओजी टीम और बहिलपुरवा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की, जिसका नेतृत्व एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी ने किया। यह मामला 22 जुलाई को चित्रकूट की देवांगना घाटी में हुई घटना से जुड़ा है, जहां तीन युवकों ने एक छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप किया था। पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद स्पष्ट किया है कि पीड़िता नीट (NEET) की छात्रा नहीं थी। वह इंटरमीडिएट की छात्रा है और 12वीं की परीक्षा में दो बार फेल हो चुकी है। छात्रा के पिता राजस्थान में रहते हैं और वह भी अक्सर वहीं रहती थी। वनकर्मी बताकर छात्रा को धमकाया था सतना की रहने वाली 20 साल की छात्रा 22 जुलाई (बुधवार) को चित्रकूट के 17 साल के बॉयफ्रेंड के साथ देवांगना घाटी की पहाड़ी पर बैठी थी। तभी 3 लड़के बाइक से वहां पहुंचे। खुद को वनकर्मी बताकर दोनों को धमकाया। बॉयफ्रेंड को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांध दिए। इसके बाद तीनों छात्रा को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गए और दरिंदगी की। वारदात के बाद तीनों भाग गए। बॉयफ्रेंड ने खुद के हाथ-पैर खोले और छात्रा के पास पहुंचा। वह बदहवास थी। बॉयफ्रेंड ने ही फोन करके पुलिस को जानकारी दी। देवांगना घाटी जंगल की जिला मुख्यालय से दूरी 12 किमी है। छात्रा राजस्थान के कोटा में रहकर NEET की तैयारी करती थी। उसका बॉयफ्रेंड 12वीं में पढ़ता है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। एक आरोपी जितेंद्र मुठभेड़ में घायल हुआ है। वहीं, उसके 2 साथियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक CCTV में तीनों आरोपी बाइक से जाते दिख रहे थे। पुलिस ने तीनों की सीसीटीवी तस्वीर भी जारी की थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here