Homeमध्यप्रदेशDIG ने पुलिसकर्मियों को थाना संचालन के दिए टिप्स:SP बोले-थानों में लागू...

DIG ने पुलिसकर्मियों को थाना संचालन के दिए टिप्स:SP बोले-थानों में लागू करें प्रशिक्षण का ज्ञान; तकनीकी व व्यवहारिक ज्ञान की ले रहें ट्रेनिंग

रतलाम जिले के थानों की कार्यदक्षता बढ़ाने और पुलिसकर्मियों को तकनीकी व व्यवहारिक ज्ञान से दक्ष बनाने के लिए तीन दिवसीय विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल ने थाना संचालक के लिए दक्षता का पाठ पढ़ाया। प्रधान आरक्षक मोहर्रिरों को उनके मुख्य कर्तव्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जिले के थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के उद्देश्य से थानों के हेड कॉन्स्टेबल मोहर्रिरों को प्रशिक्षण एसपी ऑफिस में दिया जा रहा है। डीआईजी अग्रवाल प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए थाना संचालन में प्रधान आरक्षक मोहर्रिरों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। थानों में दैनिक कार्यवाही में अपनाए एसपी अमित कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थी पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग के दौरान सीखी गई प्रक्रियाओं और तकनीकी जानकारी को अपने-अपने थानों की दैनिक कार्यवाही में अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए कहा। जिससे आम जनता को त्वरित और बेहतर सेवाएं मिल सकें। सत्र का संचालन एएसपी ग्रामीण विवेक कुमार लाल ने किया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। तकनीकी व व्यवहारिक सत्र का पढ़ाया पाठ साइबर सुरक्षा व NATGRID: साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन बारिया ने साइबर अपराधों की रोकथाम, NATGRID और SMAC जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी विषयों पर जानकारी प्रदान की। डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य थाना स्तर पर रिकॉर्ड संधारण, आपातकालीन सेवाओं और साइबर संबंधी कार्यों की दक्षता बढ़ाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रधान आरक्षक मोहर्रिरों को थाना संचालन, तकनीकी एप्लीकेशन, रिकॉर्ड संधारण, शिकायतों के निराकरण, यातायात, आपातकालीन पुलिस सेवाओं एवं साइबर संबंधी कार्यों की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य थाना स्तर पर कार्यों का बेहतर निष्पादन करना है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here