Homeछत्तीसगढ़9वीं की छात्रा से अश्लील हरकत, प्रिंसिपल सस्पेंड:स्टाफ को छुट्टी देकर ऑफिस...

9वीं की छात्रा से अश्लील हरकत, प्रिंसिपल सस्पेंड:स्टाफ को छुट्टी देकर ऑफिस बुलाया, फिर छेड़छाड़; मामला दबाने घर पहुंचा तो मां ने जड़े थप्पड़

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम अछोला के सरकारी हाईस्कूल में 9वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में प्रभारी प्रिंसिपल और लेक्चरर जीवनलाल देवांगन को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर स्कूल में शराब पीने का आरोप भी है। तुमगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। निलंबन 10 अक्टूबर 2026 से लागू माना गया है। दरअसल, 10 अक्टूबर को प्रभारी प्रिंसिपल ने स्कूल के स्टाफ की जल्दी छुट्टी कर दी थी। इसके बाद लेक्चरर ने शराब के नशे में 9वीं की छात्रा को अपने ऑफिस में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद छात्रा रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई। इस मामले को दबाने के लिए लेक्चरर छात्रा के घर पहुंच गया। इससे नाराज छात्रा की मां ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ की शिकायत और निलंबन की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला शिकायत के मुताबिक, ग्राम अछोला के सरकारी हाईस्कूल में जीवनलाल देवांगन प्रभारी प्रिंसिपल और लेक्चरर है। 10 अक्टूबर शनिवार को पितृ पक्ष के आखिरी दिन स्कूल में आधे दिन बाद छुट्टी हो गई थी। ज्यादातर बच्चे घर जा चुके थे। इसी दौरान प्रभारी प्रिंसिपल ने सभी स्टाफ को छुट्टी दे दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने 9वीं की छात्रा को अपने ऑफिस में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। घटना के समय स्कूल का ज्यादातर स्टाफ वहां मौजूद नहीं था। घटना के बाद सफाई कर्मचारी जब प्रिंसिपल के ऑफिस में ताला लगाने पहुंचा तो उसने छात्रा को रोते हुए देखा। इसके बाद छात्रा वहां से रोते हुए अपने घर पहुंची। बेटी को रोता देख मां ने उससे कारण पूछा तो छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। मामले को दबाने के लिए छात्रा के घर पहुंचने का आरोप घटना के कुछ समय बाद प्रभारी प्रिंसिपल भी छात्रा के घर पहुंच गए। उन्होंने मामले को रफा-दफा करने की बात कही। इससे नाराज छात्रा की मां ने प्रिंसिपल को थप्पड़ भी मारे। विवाद बढ़ने पर आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। कुछ ग्रामीण प्रिंसिपल के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए, लेकिन दूसरे लोगों ने उन्हें समझाया और पुलिस को सूचना देने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी और आरोपी प्रिंसिपल को तुमगांव थाने ले गए। प्रिंसिपल पर स्कूल परिसर में शराब पीने का आरोप भी लगा है। पुलिस ने उनका ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट कराया था। शिकायत करने वालों का दावा है कि जांच में उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई थी। 10 अक्टूबर से सस्पेंड, पुलिस जांच जारी लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के आदेश पर शिक्षा विभाग ने जीवन प्रसाद देवांगन को सस्पेंड कर दिया है। उनका निलंबन 10 अक्टूबर 2026 से लागू माना गया है। विभागीय नियमों के मुताबिक, 48 घंटे से ज्यादा समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के कारण भी उन्हें निलंबित किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 75(1) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 10 के तहत केस दर्ज किया है। निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने की जानकारी आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ वर्ष 2015-16 में भी छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। उस समय वे तुरेंगा स्कूल में पदस्थ थे। शिकायत के बाद तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें निलंबित कर दिया था। बाद में कोर्ट से जमानत मिलने पर उनकी बहाली हुई और उन्हें अछोला हाईस्कूल में पदस्थ किया गया। ……………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कंप्यूटर टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप:कहा- 2 साल से कर रहा था अश्लील हरकतें, प्रिंसिपल ने भी चुप रहने धमकाया, FIR दर्ज छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक सरकारी आवासीय एकलव्य स्कूल में कंप्यूटर टीचर देवेंद्र दय्या पर 7 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक 2 साल से कंप्यूटर प्रैक्टिकल के बहाने उनसे अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने और बदनाम करने की धमकी देता था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here