बिहार में आज, यानी मंगलवार को नए CM फेस का ऐलान होगा। बीते 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे। अब वे राज्यसभा सांसद बन चुके हैं। नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। इससे पहले सीएम डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं CM हाउस में सुबह-सुबह हलचल रही। JDU के सीनियर लीडर्स नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। दोपहर 3 बजे CM लोकभवन जाएंगे, राज्यपाल को इस्तीफा देंगे। इधर, BJP-JDU विधायक दल की बैठक होगी। शाम 4 बजे NDA की बैठक है। उसके बाद बिहार के नए CM का ऐलान होगा। सियासी हलचल के हाई लाइट्स सभी दल अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे दोपहर में NDA के सभी घटक दल JDU, भाजपा, HAM, RLJP, RLM अपने-अपने विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। इन बैठकों में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो आगे की रणनीति तय करेगा। दोपहर 2 बजे एक अणे मार्ग स्थित आवास पर JDU की बैठक में सभी विधायक मौजूद रहेंगे। सभी विधायक दल का नेता चुनेंगे, सबसे दिलचस्प यह देखना होगा कि JDU अपने विधायक दल का नेता किसे चुनती है। दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार सौंपेंगे इस्तीफा दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसी के साथ मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे NDA विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नए नेता को चुना जाएगा। इसकी निगरानी के लिए BJP की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनकी उपस्थिति में ही मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। ये खबरें भी पढ़िए… बिहार की सियासी उठापटक से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
