Homeमध्यप्रदेशनर्मदापुरम में कांस्टेबल पर महिला ने रेप का आरोप लगाया:उधार लिए गहने...

नर्मदापुरम में कांस्टेबल पर महिला ने रेप का आरोप लगाया:उधार लिए गहने वापस करने के बहाने घर बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी सस्पेंड

नर्मदापुरम में 37 साल की महिला ने पुलिस विभाग में पदस्थ कांस्टेबल सोमिल सक्सेना पर रेप का आरोप लगाया है। कोतवाली थाने में मंगलवार देर रात आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कांस्टेबल सोमिल सक्सेना को एसपी ने निलंबित भी कर दिया है। सोमिल सक्सेना पुलिस लाइन में पदस्थ है। पुलिस के मुताबिक, वह फरवरी से पुलिस लाइन ऑफिस से गैरहाजिर चल रहा है। लिफ्ट देने के बाद हुई थी जान-पहचान पुलिस के मुताबिक, महिला नर्मदापुरम से करीब 15 किमी दूर एक गांव की रहने वाली है। करीब एक साल पहले सोमिल ने उसे नर्मदा तक लिफ्ट दी थी। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और उन्होंने मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान सोमिल ने उसके साथ गलत हरकत की। जेवर लौटाने के बहाने घर बुलाया महिला के मुताबिक, कुछ दिन बाद सोमिल ने भाई के इलाज के लिए रुपए की जरूरत बताई। इस पर महिला ने उसे 10 ग्राम के जेवर दे दिए। जब उसने जेवर वापस मांगे तो सोमिल ने गहने लौटाने के बहाने उसे घर बुलाया। महिला का आरोप है कि घर बुलाने के बाद सोमिल ने उसके साथ जबरदस्ती की। उसने ऐसा दो-तीन बार किया। जेवर वापस नहीं मिलने पर महिला सिटी कोतवाली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। एसपी बोले- आरोपी गिरफ्तार एसपी साईं कृष्णा एस. थोटा ने बताया कि एक महिला ने युवक पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमिल सक्सेना पुलिस लाइन में पदस्थ है और करीब 7 महीने से ऑफिस से अनुपस्थित है। उसे 2022 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here