Homeमध्यप्रदेशCA से 21 करोड़ ठगे, शाजापुर जिपं सदस्य हिरासत में:अकाउंट में पहुंचे...

CA से 21 करोड़ ठगे, शाजापुर जिपं सदस्य हिरासत में:अकाउंट में पहुंचे 50 लाख; कोतवाली से ग्वालियर ले गई टीम; उच्च शिक्षा मंत्री के करीबी

ग्वालियर के वरिष्ठ सीए अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 6 लाख रुपए की बड़ी साइबर ठगी के तार अब शाजापुर से जुड़ गए हैं। स्टेट साइबर पुलिस ग्वालियर की टीम ने शाजापुर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी को हिरासत में लिया है। पुलिस उन्हें आगे की पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई के लिए ग्वालियर ले गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जगदीश फौजी से जुड़े करंट अकाउंट में करीब 50 लाख रुपए का लेनदेन हुआ था। इसी आधार पर साइबर पुलिस ने उनसे पूछताछ की।पूछताछ के बाद पुलिस टीम उन्हें अपने साथ ग्वालियर ले गई, जहां मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित खाते में पहुंचे थे 50 लाख रुपए शाजापुर एसपी के प्रियंका शुक्ला ने बताया कि ग्वालियर से आई साइबर टीम 21 करोड़ रुपए की साइबर ठगी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में शाजापुर पहुंची थी।टीम ने जगदीश फौजी से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि जांच में संबंधित खाते में लगभग 50 लाख रुपए आने की जानकारी सामने आई है। बड़े अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का अंदेशा स्टेट साइबर पुलिस के निरीक्षक मुकेश नारोलिया ने बताया कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। जांच के दौरान एक बड़े साइबर सिंडिकेट के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है और पुलिस सभी वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है। निरीक्षक नारोलिया ने बताया कि आरोपी का पुलिस रिमांड (पीआर) लेने की तैयारी की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। सेना से सेवानिवृत्त होकर राजनीति में आए जगदीश फौजी जगदीश फौजी सेना से सूबेदार पद से रिटायर होने के बाद राजनीति में सक्रिय हुए थे। वे भाजपा से जुड़े और जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 6 से चुनाव जीतकर निर्माण समिति के सभापति बने। मामले में साइबर पुलिस अब सभी बैंक खातों और पैसों के लेनदेन की सघन पड़ताल कर रही है। वह उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के खास माने जाते हैं। यह खबर भी पढ़ें… साइबर ठगों ने ₹21.06 करोड़ 20 हजार ट्रांजेक्शन से खपाए:कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैले हजारों बैंक खाते; चेंबर के चीफ इलेक्शन ऑफिसर से हुई थी ठगी मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी 70 वर्षीय अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 6 लाख रुपए की साइबर ठगी ने देश की जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है। राज्य साइबर सेल ग्वालियर की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों ने इस पूरी रकम को चार लेयर में 20 हजार से ज्यादा बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैले हजारों बैंक खातों में खपा दिया। जांच में सामने आए 99 फर्स्ट लेयर बैंक अकाउंट अब साइबर टीम के रडार पर हैं। राहत की बात यह है कि पुलिस अब तक करीब 2 करोड़ रुपए फ्रीज (होल्ड) कराने में सफल रही है। पढ़ें पूरी खबर ———————————————- हैलो, मैं दिव्या बोल रही हूं…बात मानोगे तो बहुत कमाओगे:चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर को फंसाया, व्हाट्सएप चैटिंग की; सीनियर CA से 21 करोड़ ठग लिए ‘हैलो… मैं पूजा बोल रही हूं।’ आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का यह डायलॉग याद होगा। ग्वालियर में भी कुछ ऐसी ही शुरुआत हुई, लेकिन यह फिल्म नहीं, बल्कि 21.06 करोड़ रुपए की साइबर ठगी थी। ‘हैलो… मैं दिव्या बोल रही हूं’ से शुरू हुई चैटिंग ने मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सीनियर CA अशोक विजयवर्गीय को करोड़ों का चूना लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here