Homeमध्यप्रदेशCA इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी,भोपाल में 251 छात्र हुए सफल:कुणाल रमानी ने...

CA इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी,भोपाल में 251 छात्र हुए सफल:कुणाल रमानी ने 600 में से 426 अंक हासिल कर शहर में पहला स्थान पाया

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। भोपाल परीक्षा केंद्र में शामिल हुए 973 विद्यार्थियों में से 251 सफल रहे। इस तरह केंद्र का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 25.80% रहा। भोपाल केंद्र की मेरिट सूची में कुणाल रमानी ने 600 में से 426 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनका परिणाम 71 प्रतिशत रहा। आईसीएआई की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के अंतर्गत भोपाल शाखा ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को परीक्षा परिणाम की जानकारी साझा की। परिणाम के अनुसार, केवल ग्रुप-1 की परीक्षा देने वाले 426 विद्यार्थियों में से 92 पास हुए। इस ग्रुप का उत्तीर्ण प्रतिशत 21.60% रहा। वहीं, केवल ग्रुप-2 की परीक्षा में शामिल 240 विद्यार्थियों में से 65 सफल रहे। इस ग्रुप का उत्तीर्ण प्रतिशत 27.08% दर्ज किया गया। दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वालों का परिणाम दोनों ग्रुप की परीक्षा में शामिल हुए 307 विद्यार्थियों में से 43 ने ग्रुप-1 और 8 ने ग्रुप-2 में सफलता हासिल की। जारी आंकड़ों में दोनों ग्रुप पास करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 43 बताई गई है। भोपाल केंद्र की मेरिट सूची में ये पांच विद्यार्थी भोपाल केंद्र की मेरिट सूची में कुणाल रमानी पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 426 अंक हासिल किए। हर्षवर्धन सिंह ठाकुर ने 413 अंक के साथ दूसरा, अर्शिता पाली ने 404 अंक के साथ तीसरा, रिशिता अरोरा ने 402 अंक के साथ चौथा और चैतन्य शाक्य ने 395 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। ऑल इंडिया मेरिट में मुंबई और नासिक के विद्यार्थी संयुक्त रूप से पहले सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 की अखिल भारतीय मेरिट सूची में मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक के चंदक साक्षी ने 600 में से 502-502 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों का प्रतिशत 83.67% रहा। चेन्नई की श्रुति वी ने 492 अंक के साथ दूसरा और सूरत के प्रेम अग्रवाल ने 490 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। भोपाल शाखा के अध्यक्ष सीए आदित्य पी. श्रीवास्तव ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने असफल विद्यार्थियों को भी निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 3 सितंबर को हुई थी परीक्षा CA इंटरमीडिएट की परीक्षा सितंबर में आयोजित की गई थी। इसमें ग्रुप-1 की एडवांस्ड अकाउंटिंग परीक्षा 1 सितंबर को और कॉर्पोरेट एंड अदर लॉज 3 सितंबर को हुई थी। इसके बाद ग्रुप-2 की परीक्षाएं 6 सितंबर से 12 सितंबर के बीच आयोजित की गई थीं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here