Homeमध्यप्रदेशतीन स्कूली छात्रों को ट्रॉले ने 10 मीटर तक घसीटा:सड़क पर शवों...

तीन स्कूली छात्रों को ट्रॉले ने 10 मीटर तक घसीटा:सड़क पर शवों के टुकड़े और किताबें बिखरीं; मृतकों में दो भाई और मौसेरी बहन

धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और उनकी मौसेरी बहन शामिल हैं। तीनों सेंट फ्रांसिस स्कूल से घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद बच्चों के शव क्षत-विक्षत हो गए। सड़क पर उनके स्कूल बैग, किताबें और जूते बिखर गए। हादसा महू-नीमच हाईवे पर महेंद्रा ब्रिज के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, उत्कर्ष आंगन कॉलोनी निवासी प्रियांश 9वीं कक्षा में पढ़ता था। वह गुरुवार को स्कूल नहीं गया था। दोपहर में वह अपने छोटे भाई मोक्ष और मौसेरी बहन आरुषि को लेने स्कूल पहुंचा। मोक्ष 5वीं और आरुषि 7वीं में पढ़ती थी। प्रियांश दोनों को बाइक (MP 40 ML 4037) पर बैठाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रियांश, मोक्ष और आरुषि की जान चली गई। देखिए तस्वीरें मौके पर ही तीनों की मौत हो चुकी थी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक और बच्चे करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। बच्चों के स्कूल बैग से किताबें सड़क पर बिखर गईं। उनके जूते और बैग भी अलग-अलग जगह पड़े थे। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। ट्रॉला जब्त, चालक फरार हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को संभाला। बाइक के नंबर के आधार पर बच्चों की पहचान की गई और परिजन को सूचना दी गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पीथमपुर सिविल अस्पताल भेजा गया। पीथमपुर थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि ट्रॉले को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें ————————— यह खबर भी पढ़ें बिजली-पानी के लिए सड़क पर 500 परिवार, चक्काजाम किया:धार के पीथमपुर में 1KM तक वाहनों की कतार पीथमपुर में बिजली-पानी की कमी से परेशान करीब 500 लोगों ने गुरुवार सुबह महू-नीमच रोड पर चक्काजाम कर दिया। तीन घंटे तक एक किलोमीटर के दायरे में स्कूल बसों समेत वाहनों की कतारें लगी रहीं। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here