भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मध्यप्रदेश के 19 जिलों में जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से नियुक्तियों की घोषणा की। जबलपुर नगर में रविन्द्र तिवारी, मऊगंज में अभिषेक मिश्रा और श्योपुर में ईश्वर जाट को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सागर, निवाड़ी, मैहर, उमरिया, डिंडौरी और मंडला समेत अन्य जिलों में भी नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बालाघाट, इंदौर ग्रामीण, धार नगर, नीमच, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, अनूपपुर और मंदसौर में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची में जिला अध्यक्षों के साथ जिला महामंत्रियों के नाम भी घोषित किए गए हैं।
