उज्जैन में इंदौर की 19 साल की युवती से कार में गैंगरेप के मामले में नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी चकरेश जैन को घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब दूसरे आरोपी राजेश पंथी की तलाश कर रही है। इंस्टाग्राम पर हुई थी बातचीत, मिलने उज्जैन आई थी युवती 26 अक्टूबर की रात उज्जैन-इंदौर हाईवे पर कार में हुई घटना के बाद पीड़िता ने नानाखेड़ा थाना पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी इंस्टाग्राम पर चकरेश जैन नाम के व्यक्ति से बातचीत हुई थी। 26 अक्टूबर को वह उससे मिलने इंदौर से बस में उज्जैन आई थी। शाम करीब 5:30 बजे वह मेघदूत होटल के सामने उतरी, जहां चकरेश काले रंग की कार लेकर पहुंचा था। युवती के मुताबिक, वह चकरेश की कार में बैठ गई। कुछ आगे जाने पर चकरेश ने उसे कॉफी पिलाई। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति भी कार में बैठ गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कॉफी शॉप और टोल के CCTV फुटेज मिले पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों की तलाश में एक टीम इंदौर भेजी थी, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने घटना से जुड़े CCTV फुटेज खंगाले। इनमें चकरेश जैन और युवती मेघदूत होटल के पास एक कॉफी शॉप में जाते और बाहर निकलते दिखाई दिए। हालांकि, इस दौरान तीसरा व्यक्ति नजर नहीं आया। पुलिस को टोल प्लाजा के CCTV फुटेज भी मिले हैं। इनमें निसान कंपनी की काले रंग की सनी कार इंदौर की ओर जाती दिखाई दे रही है। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी। दूसरा आरोपी राजेश पंथी फरार घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को सूचना मिली कि चकरेश जैन इंदौर में छिपा है। पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चकरेश ने अपने दूसरे साथी का नाम राजेश पंथी बताया। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि राजेश पंथी फिलहाल फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस चकरेश को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 55KM तक हाईवे पर दौड़ती कार में गैंगरेप का आरोप उज्जैन से इंदौर के बीच 55 किमी तक चलती कार में 19 वर्षीय युवती से बारी-बारी से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि कॉफी पीने के बाद वह बेहोश होने लगी थी। पढ़ें पूरी खबर।
