Homeमध्यप्रदेशतहसीलदार की बोलेरो पर पत्थर फेंके, दो गिरफ्तार:शहडोल में बेटे के घायल...

तहसीलदार की बोलेरो पर पत्थर फेंके, दो गिरफ्तार:शहडोल में बेटे के घायल होने पर CCTV फुटेज नहीं देख पाने से नाराज था पिता

शहडोल जिले के बुढ़ार में बेटे के घायल होने की घटना का CCTV फुटेज नहीं देख पाने से नाराज पिता ने तहसीलदार की सरकारी बोलेरो पर पत्थर फेंक दिए। घटना में गाड़ी के सामने और बाईं तरफ के बीच वाले कांच टूट गए। करीब 18 हजार रुपए का नुकसान हुआ। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुबह गाड़ी के टूटे मिले कांच पुलिस के मुताबिक, कपिल कुमार तिवारी ने 26 अक्टूबर को बुढ़ार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि तहसीलदार की सफेद बोलेरो (MP13ZB 6445) 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे तक कार्यालय परिसर में शेड के नीचे खड़ी थी। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे गाड़ी के सामने और बाईं तरफ के बीच वाले कांच टूटे मिले। मौके पर पत्थर भी बिखरे थे। बेटे के घायल होने से नाराज था पिता पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का बेटा तहसील कार्यालय के सामने बने ब्रेकर पर साइकिल से गिरकर घायल हो गया था। पिता को शक था कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है। वह घटना की सच्चाई जानने के लिए तहसील कार्यालय के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखना चाहता था। फुटेज नहीं देख पाने के बाद उसने बोलेरो पर पत्थर फेंके। CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद बुढ़ार थाना प्रभारी निरीक्षक खेम सिंह पेंद्रो ने जांच के लिए टीम बनाई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। इसके आधार पर अजय उर्फ छोटू पांडेय, निवासी आदर्श कॉलोनी, बुढ़ार और शिवनारायण उर्फ गणेश कोल, निवासी ग्राम झगरहा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here