अंबिकापुर के महामाया रोड पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव के साथ मारपीट की गई। स्कूटी से जा रहे अभिरत को कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर पैसों की मांग की। रुपए देने से इनकार करने पर युवकों ने उन्हें घेर लिया और हाथ-मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? भाजपा नेता अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव (22) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि, 7 सितंबर की शाम को वह अपने दोस्त देव दुबे के साथ स्कूटी से महामाया पारा जा रहा था। समलाया मंदिर के पास गोलू पठान, राज बंगाला और कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। उससे पैसों की मांग की गई। नहीं देने पर उसे घेरकर मारपीट की गई। आरोप है कि युवकों ने अभिरत सिंहदेव के पॉकेट से 2500 रुपए भी निकाल लिए। युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। अब CCTV आया सामने अब इस मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि, स्कूटी सवार अभिरत सिंहदेव के रुकने के बाद युवकों ने उसे घेर लिया। झूमाझटकी और मारपीट भी की। किसी तरह अभिरत वहां से स्कूटी लेकर भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान इस मामले में पुलिस ने गोलू पठान, राज बंगाला सहित कई के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 119(1), 324(2) के तहत FIR दर्ज की है। सभी आरोपी फरार हैं। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। …………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… सीनियर छात्रों ने जूनियर को लात-घूंसों से पीटा,VIDEO: प्रदर्शन में शामिल होने से मना करने पर मारपीट, कॉलेज में पुराने छात्रों की एंट्री बैन बिलासपुर के डीपी विप्र लॉ कॉलेज में फ्रेशर स्टूडेंट के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने LLB फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र तुषार दुबे पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया। छात्र के मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर लात-घूंसों से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
