Homeमध्यप्रदेशकॉल डिटेल बेचने वाला ASI गिरफ्तार:एटीएस ने जासूसों को भी पकड़ा, भास्कर...

कॉल डिटेल बेचने वाला ASI गिरफ्तार:एटीएस ने जासूसों को भी पकड़ा, भास्कर एप की खबर का असर; जासूसों से की थी सीडीआर की डील

दैनिक भास्कर की खबर का बड़ा असर हुआ। एटीएस भोपाल ने इंदौर डिटेक्टिव सर्विस के संचालक योगेश बेलवाल, भोपाल की कर्मा डिटेक्टिव एजेंसी के अनिकेत पटेल और इंदौर क्राइम ब्रांच के एएसआई रामपाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रामपाल जासूसों को लोगों की कॉल डिटेल देता था और इसके बदले कमीशन लेता था। कमीशन की राशि और किन लोगों की सीडीआर दी गई, इस पर एटीएस तीनों से पूछताछ कर रही है। भास्कर ने 8 अप्रैल को खबर पब्लिश की थी। इसमें बताया था कि जासूसी एजेंसियां चंद रुपयों में किसी भी शख्स की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकालकर देते हैं। भास्कर रिपोर्टर ने सीएम सचिवालय में पदस्थ एक एसीएस स्तर के अधिकारी का मोबाइल नंबर जासूसों को दिया था। इंदौर डिटेक्टिव सर्विस के संचालक मुकेश तोमर और योगेश बेलवाल ने 40 हजार रुपए में डील की थी। भोपाल के कर्मा एजेंसी के अनिकेत 20 हजार रुपए में डिटेल देने को तैयार हो गया था। सबसे पहले एएसआई को पकड़ा भास्कर की खबर में केवल डिटेक्टिव एजेंसियों का जिक्र था, लेकिन सीडीआर पुलिस अफसरों की ऑथराइज्ड साइन से ही निकल सकती है। एटीएस ने मुकेश तोमर की कॉल डिटेल निकाली। इसमें पता चला कि उसकी रोजाना बातचीत क्राइम ब्रांच के एएसआई रामपाल से होती थी। एटीएस ने पहले रामपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके मोबाइल और लैपटॉप से पता चला कि वह मुकेश और योगेश को सीडीआर की कॉपी देता था। वह दोनों से कई बार फेस टू फेस मिल चुका था। मोबाइल टॉवर लोकेशन और सोशल मीडिया फोटो से इसकी पुष्टि हुई। रामपाल के पकड़े जाते ही मुकेश तोमर फरार हो गया। वह उत्तराखंड भाग गया और मोबाइल स्विच्ड ऑफ कर लिया। प्राइवेसी को लीक करना गंभीर अपराध एडीजी इंटेलीजेंस ए सांई मनोहर ने कहा कि सीडीआर निकालना संवेदनशील मुद्दा है। निजता के अधिकार की रक्षा के लिए एसओपी बनी है। इसे तोड़ना गंभीर है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में अन्य संदिग्ध मिलने पर कार्रवाई होगी। दैनिक भास्कर एप पर 8 अप्रैल को ये खबर पब्लिश हुई…. MP में ₹20 हजार में बिक रही कॉल डिटेल:IAS, नेता, गर्लफ्रेंड सबके रेट अलग, कैमरे पर जासूस बोला- बैंक बैलेंस भी बता देंगे इंदौर डिटेक्टिव सर्विस के संचालक मुकेश तोमर और योगेश बेलवाल से भास्कर रिपोर्टर ने कॉन्टैक्ट किया तो दोनों ने बोला- किसका डेटा चाहिए- बीवी, गर्लफ्रेंड, बिजनेस पार्टनर, नेता या कोई अफसर? सर, आप नंबर दीजिए। हम 6 महीने की कॉल डिटेल निकाल देंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here