Homeमध्यप्रदेशअंबेडकर रैली में हिंसक झड़प...200 लोगों का थाने पर हमला:महिलाओं समेत 4...

अंबेडकर रैली में हिंसक झड़प…200 लोगों का थाने पर हमला:महिलाओं समेत 4 के सिर फूटे, सीधी में नकाबपोशों ने पुलिसकर्मियों को भी पीटा

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया में मंगलवार को अंबेडकर जयंती रैली के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक बवाल में बदल गया। नकाबपोशों की भीड़ ने मनी शुक्ला के घर में घुसकर हमला किया और बाद में थाने पर धावा बोल दिया। घटना में एक ही परिवार के 4 लोग और 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पथराव करते हुए घर में घुसे हमलावर विवाद बढ़ने पर करीब 50 नकाबपोश हमलावर मनी शुक्ला (22) के घर में घुसे और पथराव करते हुए मारपीट की। हमले में मनी शुक्ला गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि 80 वर्षीय रमाकांत शुक्ला, अर्चना शुक्ला (40) और दिव्यांश शुक्ला (22) को भी चोटें आईं। एक महिला और युवक के सिर पर पत्थर लगने से खून बहा। देखें 3 तस्वीरें…
थाने पर हमला और तोड़फोड़
दोपहर बाद करीब 200 लोगों की भीड़ ने अमिलिया थाने पर हमला कर दिया। भीड़ थाने में घुसी और थाना प्रभारी राकेश बेस व स्टाफ के साथ हाथापाई की। पुलिसकर्मी रामचरित्र पांडे और सतीश तिवारी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने थाना परिसर में पथराव कर कार्यालय और विवेचक कक्ष में तोड़फोड़ की। बोलेरो हटाने की बात पर विवाद
रैली के दौरान रास्ते में खड़ी बोलेरो हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान गाड़ी में तोड़फोड़ हुई और मनी शुक्ला के विरोध के बाद मामला हिंसा में बदल गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here