सीएम हाउस में बीजेपी के नए कोर ग्रुप की पहली बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को छोड़कर बाकी सभी नेतागण शामिल हुए। शिवराज पटना में पर्यवेक्षक होने के चलते बैठक में नहीं आ सके। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ चर्चा की।
विजयवर्गीय देर से पहुंचे
बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय काफी देर से पहुंचे। विजयवर्गीय दिल्ली में थे। वे पौने नौ बजे के करीब सीएम हाउस पहुंचे और बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तय समय के मुताबिक बैठक खत्म होने पहले ही दिल्ली रवाना हो गए। बैठक के बाद सीएम हाउस में कोर ग्रुप में शामिल नेताओं के लिए डिनर भी रखा गया। बैठक में ये हुए शामिल
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री संपतिया उईके, सांसद व प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया बैठक में शामिल हुए। संगठन के काम और आगे की योजना पर हुई चर्चा
कोर ग्रुप की बैठक में बीजेपी के संगठन और सरकार के अब तक के कामों पर चर्चा हुई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी संवाद करेंगे। सूत्र बताते हैं कि बैठक में बताया गया कि निगम-मंडलों को लेकर मामला केन्द्रीय नेतृत्व के स्तर पर स्वीकृति के लिए लंबित है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक नियुक्तियां शुरु हो सकती हैं।
