Homeमध्यप्रदेशआवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ी:रैबीज से 3 की मौत...

आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ी:रैबीज से 3 की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट, खुलेंगे 5 शेल्टर होम, हेल्पलाइन जारी

शहर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब तक रैबीज संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम अलर्ट मोड में आ गया है। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए निगम ने आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए बड़े फैसले लिए हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों को रखने के लिए 5 डॉग शेल्टर होम खोले जाएंगे। एक शेल्टर होम लक्ष्मीगंज के पीछे शुरू कर दिया है। कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए एक नया एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर भी प्रारंभ किया गया है, जिससे नसबंदी का काम तेज किया जा सके। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए बदली व्यवस्था निगम ने आवारा कुत्तों व डॉग बाइट की सूचना देने के लिए 9238351620 एवं 0751-2438358 हेल्पलाइन नंबर जारी किया। एडवाइजरी जारी: आवारा कुत्तों को न छेड़ें, न पत्थर मारें और न भगाएं। कुत्ता पास आए तो शांत रहें, न भागें, न चिल्लाएं। बच्चों को कुत्तों से दूर रखें। टीकाकरण के लिए हेल्पलाइन जारी: पालतू कुत्तों का समय पर टीकाकरण, विशेषकर रैबीज का, जरूर कराएं उन्हें पट्टे से घुमाएं। नि:शुल्क नसबंदी और एंटी-रैबीज टीकाकरण के लिए एबीसी सेंटर हेल्पलाइन 9555676921 पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कॉल या व्हाट्सएप करें। शहर के तीन अस्पतालों में आए 455 डॉग बाइट के मरीज सोमवार को शहर के प्रमुख तीन अस्पतालों में डॉग बाइट के 455 मरीज आए। इनमें 170 मरीज जिला अस्पताल मुरार, सिविल अस्पताल हजीरा में 152 और न्यू जेएएच के पीएसएम विभाग में 133 मरीज दिखाने आए। 2025 से अब तक लगे एंटी रैबीज के डोज लगे

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here