Homeमध्यप्रदेशकेमिकल, पाम ऑयल से बन रहा था नकली दूध:घर में चल रही...

केमिकल, पाम ऑयल से बन रहा था नकली दूध:घर में चल रही थी फैक्ट्री, 40 दिन पहले भी लिए गए थे सैंपल, नहीं आई रिपोर्ट

मंदसौर जिले के शामगढ़ में एक घर के अंदर केमिकल, पाम ऑयल का इस्तेमाल कर नकली दूध बनाया जा रहा था। इसका भंडाफोड़ बुधवार शाम को पुलिस छापे के बाद हुआ है। हालांकि, पुलिस पहुंचने से पहले ही संचालक भाई कृष्णपाल सिंह और शिवपाल सिंह फरार हो गए। पुलिस को मौके से 6 कट्टे मिल्क पाउडर, 40 लीटर केमिकल और 40 लीटर तैयार दूध मिला है। इसके अलावा पाम ऑयल के 5 डिब्बे, 2 हजार लीटर क्षमता का दूध टैंक, तौल कांटा, फ्रिज, मोटर और दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्लांट भी मिला। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भी दूध के सैंपल लिए हैं। जांच के बाद ही दूध की क्वालिटी और उसमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। देखिए तस्वीरें 40 दिन पहले भी लिए गए थे सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 40 दिन पहले भी इसी जगह से दूध के सैंपल लिए थे। आरोप है कि उनकी लैब रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। ऐसे में उसी स्थान पर दोबारा कार्रवाई होने से खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी और पिछली जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और खाद्य विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद शामगढ़ पुलिस ने डूंगर खेड़ी की नई आबादी में दबिश दी। मौके पर संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद जिला खाद्य अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन और नायब तहसीलदार भीम सिंह करदी को सूचना दी गई। दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह खबर भी पढ़ें भोपाल में 700Kg एनालॉग पनीर जब्त…मुरैना से आ रहा था दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर से 7 क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त किया गया। यह ट्रेन के जरिए मुरैना से यहां लाया गया था। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here