Homeमध्यप्रदेश4 बच्चों समेत दो बहनें कुएं में कूदीं,सभी की मौत:शिवपुरी में कुछ...

4 बच्चों समेत दो बहनें कुएं में कूदीं,सभी की मौत:शिवपुरी में कुछ घंटे में दो परिवार खत्म; पति के गुजरने से तनाव में थी छोटी बहन

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव में बुधवार को सीता रावत (40) नाम की महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। सीता और उसके तीनों बच्चों राखी (14), प्रियंका (11) और बेटे श्लोक (6) की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार दोपहर को ही सीता की छोटी बहन अंजलि (35) ने अपने छह साल के बेटे प्रशांत के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। घटना में इन दोनों की भी मौत हो गई। अंजलि आठ महीने की गर्भवती थी। इस तरह दोनों घटनाओं में दो बहनों और चार बच्चों समेत कुल छह लोगों की जान चली गई। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। बड़ी बहन अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव की रहने वाली सीता रावत बुधवार को अपने तीन बच्चों राखी (14), प्रियंका (11) और श्लोक (6) के साथ खोंकर गांव स्थित खेत पर गई थी। शाम करीब छह बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन खेत पर पहुंचे तो कुएं के पास चप्पल दिखाई दी। कुएं में झांकने पर एक बच्चे का शव नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। बुधवार रात करीब 11 बजे तक सीता और उसके तीनों बच्चों के शव कुएं से निकाल लिए गए। जेठ बोले- दोनों बहनों के बीच गहरा लगाव था सीता के जेठ हाकम सिंह के मुताबिक, दोनों बहनों के बीच गहरा लगाव था। वे अक्सर फोन पर बात करती थीं। परिजन सीता के इस कदम को छोटी बहन अंजलि की मौत के सदमे से जोड़कर देखे रहे हैं। हालांकि, साफ वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बड़ी बेटी ने खुद को और दो छोटी बहनों को बचाया बुधवार दोपहर करीब एक बजे बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव में अंजलि ने अपने छह साल के बेटे प्रशांत के साथ कुएं में छलांग लगाई थी। उसकी तीन बेटियां भी साथ थीं, लेकिन बड़ी बेटी मोनिका ने खुद और अपनी दोनों छोटी बहनों को बचा लिया। इसके बाद उसने घर पहुंचकर परिजन को घटना की जानकारी दी। अंजलि 8 महीने की गर्भवती थी, गर्भ में बच्चे की मौत परिजन मौके पर पहुंचे और अंजलि और प्रशांत को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। अंजलि आठ महीने की गर्भवती थी। उसकी मौत के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। परिजन के मुताबिक, अंजलि के पति धर्मवीर सिंह रावत की करीब डेढ़ महीने पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस दोनों घटनाओं की अलग-अलग जांच कर रही बैराड़ थाना प्रभारी रवि चौहान के मुताबिक, अंजली और उसके बेटे के शव शिवपुरी जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए थे। गुरुवार को मेडिकल पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया जाना है। वहीं, कोलारस थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया ने बताया कि सीता और उसके तीनों बच्चों के शव बुधवार रात करीब 11 बजे तक कुएं से निकलवा लिए गए थे। गुरुवार को कोलारस में पोस्टमॉर्टम कराया जाना है। ये खबर भी पढ़ें… बहन के घर से निकला, कुएं में लगा दी छलांग धार के मनावर में मंगलवार रात 10:30 बजे कुएं में कूदे युवक का शव 14 घंटे बाद निकाला गया। युवक की पहचान ग्राम मोनकाटिया निवासी पिंटू (30), पिता रमेश के रूप में हुई है। वह कृषि उपज मंडी में मजदूरी करता था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here