इंदौर एयरपोर्ट पर एक और नया टर्मिनल बनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्तमान टर्मिनल बिल्डिंग के पास (वीआईपी पार्किंग वाले हिस्से में) नया टर्मिनल बनेगा। ओल्ड एटीसी टॉवर व ओल्ड फायर स्टेशन को भी तोड़ा जाएगा। यहां एप्रन एरिया बनेगा। वर्तमान पार्किंग को बिजासन रोड के पास नई जमीन पर शिफ्ट करेंगे।
एक और टर्मिनल बनने से फायदा यह होगा कि अभी हर साल 40 लाख यात्री इंदौर एयरपोर्ट से सफर करते हैं। नए टर्मिनल के बाद यह संख्या बढ़कर एक करोड़ यात्री तक पहुंच जाएगी। नए टर्मिनल के बाद फ्लाइट संख्या भी दोगुना से ज्यादा हो जाएगी। नए टर्मिनल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब 82 हजार वर्ग मीटर में नया टर्मिनल बनाया जाएगा। इसकी लागत करीब 492 करोड़ रुपए आएगी। अगले छह महीनों में इसके टेंडर होने की संभावनाएं हैं। काम शुरू होने के बाद दो साल के अंदर इसे पूरा करने का लक्ष्य है। यह फायदा होगा : हर घंटे 6 हजार यात्री सफर कर सकेंगे जल्द सारी प्रक्रिया पूरी करे प्रबंधन
2028 में सिंहस्थ है। देश-विदेश से लोग इंदौर होकर उज्जैन जाएंगे। ऐसे में हमने एएआई से कहा है कि जल्द इसका काम शुरू कर सिंहस्थ के पहले तैयार कर दे। छह महीने में इसके टेंडर होने की संभावनाएं हैं। इससे नए रूट पर फ्लाइट का संचालन शुरू हो सकेगा। एक करोड़ यात्री सालाना सफर कर सकें, इतनी यात्री क्षमता बढ़ जाएगी।
– शंकर लालवानी, सांसद और चेयरमैन एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी
