Homeदेशमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग:रनवे एरिया से धुआं उठा, गेट बंद...

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग:रनवे एरिया से धुआं उठा, गेट बंद किए; कुछ उड़ानें रोकी गईं

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों को मौके पर पहुंची। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, आग शाम 6:10 बजे लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस के सीलिंग लेवल तक सीमित रही। इलेक्ट्रिक ट्रे, वायरिंग, केबल, इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक पैनल जल गए। आग से जुड़ी तीन तस्वीरें… गेट बंद किए, कुछ फ्लाइट रोकी गई सुरक्षा के कारण एयरपोर्ट के सभी गेट बंद किए गए, जिससे यात्रियों की लाइन लग गई। टर्मिनल-1 की कुछ फ्लाइट एहतियात के तौर पर रोकी गईं, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ। धिकारियों के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। अग्नि सुरक्षा और तकनीकी सिस्टम की जांच को और सख्त किया जाएगा। एयरपोर्ट पर आग से जुड़ी पिछली घटनाएं… 28 ऑक्टूबर 2025: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लग, एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में आग लग गई थी। यह बस एअर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस देती है। आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। पूरी खबर पढ़ें… 11 सितंबर 2025- काठमांडू जा रही फ्लाइट की टेल में आग दिल्ली से काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG041 की टेल (पिछले हिस्से) में आग लग गई थी। इसके बारे में एक दूसरे विमान के पायलट से पता चला। यह घटना तब हुई जब विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए खड़ा था। काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। टेल पाइप इंजन का पिछला हिस्सा होता है। यहां से गर्म हवा और धुआं बाहर निकलता है। पूरी खबर पढ़ें… ——–

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here