Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' का असर... कचरे की समस्या हुई दूर:सब इंजीनियर शुभम सिसोदिया...

‘भास्कर समाधान’ का असर… कचरे की समस्या हुई दूर:सब इंजीनियर शुभम सिसोदिया बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) सब इंजीनियर शुभम सिसोदिया बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ वार्ड 12 के कुशवाह नगर, राजाराम नगर मेन रोड के पास निवासी राखी जोशी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बैक लाइन में मटेरियल और कचरा पड़ा हुआ है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 12 के सब इंजीनियर शुभम सिसोदिया ने मामले को संज्ञान में लिया और कचरा हटवाकर समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान विजय नगर: बगीचे के पास बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू वार्ड 32 के करुणा मार्ग, विजय नगर निवासी सुरेश पालीवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बगीचे के पास स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। उन्होंने लाइट को चालू कराने की मांग की थी। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद राजेंद्र राठौर ने मामले को संज्ञान में लिया और समाधान की जानकारी दी। खराब सड़कों, गंदे नालों और बंद पड़ी लाइटों से परेशान इंदौरवासी श्रीनगर एक्सटेंशन: बदहाल सड़क से हादसों का खतरा, गिर रहे लोग वार्ड 43 के खजराना रोड, श्रीनगर एक्सटेंशन निवासी जागरूक नागरिक ने शिकायत दर्ज कराई है कि खजराना रोड से श्रीनगर कंकर तक सड़क की हालत खराब है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पिछले एक महीने में 10 से 12 महिलाएं गिरकर अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। बारिश के दौरान सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से वे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। खुले नाले और कचरे से हादसे का खतरा वार्ड 78 की सहज रेजीडेंसी निवासी अलका गोरे ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में एक नाला खुला हुआ है और उसके आसपास कचरा जमा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पास की दुकानों का कचरा और गंदा पानी भी यहीं डाला जाता है। फुटपाथ पर पार्किंग होने से लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। सुदामा नगर: तीन दिन से बंद स्ट्रीट लाइट, रिपेयर के बाद फिर हुई खराब वार्ड 82 के सुदामा नगर निवासी अक्षय श्रीवास ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट तीन दिन से बंद पड़ी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पिछले सप्ताह ही लाइट की रिपेयरिंग की गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह दोबारा बंद हो गई। उन्होंने लाइट की उचित रिपेयरिंग या उसे बदलने की मांग की है। गोविंद नगर खारचा: गंदी नाली में जमा कचरा, बदबू और मच्छरों से परेशानी वार्ड 18 के गोविंद नगर खारचा निवासी विनय सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि मुर्गी दाना फैक्ट्री के पीछे नाली में लंबे समय से गंदगी और कचरा जमा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, नाली की सफाई नहीं होने से इसमें गंदा पानी भरा रहता है। इससे क्षेत्र में लगातार दुर्गंध बनी रहती है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। उन्होंने नाली की सफाई और गंदगी हटाने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया
एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here