Homeमध्यप्रदेशपत्नी का हत्यारा बर्खास्त कैप्टन गिरफ्तार:शादी के 5 माह बाद अबोहर में...

पत्नी का हत्यारा बर्खास्त कैप्टन गिरफ्तार:शादी के 5 माह बाद अबोहर में मर्डर, उम्रकैद होते ही अंडरग्राउंड हुआ; पहचान छिपा रेमंड कंपनी में इंचार्ज बना

फाजिल्का जिले के अबोहर में पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद फरार हुए सेना के बर्खास्त कैप्टन संदीप तोमर को पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब 4 साल से अंडरग्राउंड था। यहां पहचान छिपाकर रेमंड कंपनी में इंचार्ज के तौर पर काम कर रहा था और किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप तोमर मूल रूप से उत्तर प्रदेश में कानपुर के बर्रा रोड का रहने वाला है। वह अबोहर छावनी में सेना में कैप्टन के पद पर तैनात था। वर्ष 2013 में शादी के 5 महीने बाद ही उसने पत्नी श्वेता सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस ने इसे जज के आवास पर पेश कर जेल भेज दिया। जानिए, क्या था पूरा मामला… रेमंड कंपनी: देशभर में फैला टेक्सटाइल नेटवर्क रेमंड लिमिटेड देश की प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट कंपनियों में शामिल है। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के ठाणे में है। कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग और गारमेंट यूनिट्स महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में फैले हैं। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में इसकी प्रमुख गारमेंट यूनिट संचालित होती है, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। जांच अधिकारी बोले- MP पुलिस की मदद से पकड़ा अबोहर सिटी-1 थाने के जांच अधिकारी हर्ष कुमार ने बताया कि संदीप 4 साल से फरार था। पुलिस उसने लगातार ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस की सहायता से उसे छिंदवाड़ा में ट्रेस किया गया और तकनीकी सहायता लेकर पकड़ा गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here