Homeमध्यप्रदेशबेटी की लाश को सीने से लगाकर रोता रहा पिता,VIDEO:सर्दी-खांसी थी, इंजेक्शन...

बेटी की लाश को सीने से लगाकर रोता रहा पिता,VIDEO:सर्दी-खांसी थी, इंजेक्शन लगने के 2 मिनट बाद बेहोश; क्लिनिक में छोड़कर भागा रिटायर्ड ड्रेसर

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान नाबालिग लड़की की मौत हो गई। रिटायर्ड ड्रेसर ने इंजेक्शन लगाया। छात्रा 2 मिनट में बेहोश हो गई। हालत गंभीर हो गई। बेटी की मौत के बाद पिता लाश को सीने से लगाकर रोते रहे। मामला बिस्टान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा का नाम आयुषी पटेल (16) है। वह कक्षा 9वीं की छात्रा थी। एक दिन पहले ही उसका रिजल्ट आया था, जिसमें आयुषी को 73% अंक मिले। फर्स्ट डिवीजन आने से परिवार में खुशी का माहौल था। सलाइन चढ़ाते ही बिगड़ी तबीयत मृत छात्रा के पिता गजराज पटेल ने बताया कि रविवार दोपहर आयुषी को सर्दी-खांसी की शिकायत थी। वह अपनी बेटी को बिस्टान स्थित निजी क्लिनिक में पीसी गुप्ता के पास इलाज के लिए ले गए। क्लिनिक में पीसी गुप्ता ने आयुषी को सलाइन चढ़ाई। सलाइन चढ़ाने के कुछ देर बाद आयुषी को घबराहट हुई और उसे उल्टियां शुरू हो गईं। इसके बाद पीसी गुप्ता ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाए जाने के लगभग दो मिनट बाद ही उसकी हालत गंभीर हो गई। ये 3 तस्वीरें देखिए… बच्ची को 18 किमी दूर अस्पताल भेजा परिजन के अनुसार, लगभग दोपहर 2 बजे डॉक्टर ने आयुषी और परिजनों को खरगोन के एक निजी अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन दोपहर लगभग 3 बजे डॉक्टरों ने आयुषी को मृत घोषित कर दिया। परिजन जितेंद्र तोमर ने बताया कि यहां निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने शव को छोड़कर जाने की धमकी भी दी। इसके बाद लगभग 4 बजे परिजन शव को लेकर बिस्टान लौटे। फिर बिस्टान थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने 5:30 बजे बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया। पिता बोले- बेटी को मामूली बीमारी थी मृतक के पिता गजराज पटेल ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। परिवार चलाते हैं। आयुषी उनकी बड़ी बेटी थी, उसका 14 साल का छोटा भाई भी है। बेटी को मामूली बीमारी थी, लेकिन गलत इंजेक्शन लगाकर बेटी को मार दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
रिटायर ड्रेसर ने खोला खुद का क्लिनिक आरोपी पीसी गुप्ता आदिवासी क्षेत्र के सरवर देवला में कंपाउंडर/ड्रेसर के रूप में सेवाएं दे चुका है। क्षेत्र में वह कथित तौर पर “डॉ. पीसी गुप्ता” के नाम से मशहूर है। लंबे समय तक स्वास्थ्य सेवाओं में रहने के कारण आदिवासी क्षेत्र के लोगों से जान-पहचान है। रिटायर होने के बाद लगभग 6-7 साल से बिस्टान के भगवानपुरा रोड पर क्लिनिक और मेडिकल स्टोर चलाना शुरू किया। इस क्लिनिक में आसपास के लोग बड़ी संख्या में इलाज कराने आते हैं। ड्रेसर को लोग डॉक्टर मानते हैं। तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर डॉ. मयंक पाटीदार, डॉ. विजय पाटीदार और डॉ. रानू रघुवंशी की पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया और इसे परिजनों को सौंप दिया। परिजन ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की बिस्टान थाने के प्रधान आरक्षक सतीश सिंह कुशवाहा ने बताया कि पिता गजराज पटेल की शिकायत पर पीसी गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें छतरपुर में 9वीं में फेल होने पर छात्रा ने की सुसाइड छतरपुर जिले में नौवीं कक्षा की एक 14 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर शाम उसने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में छात्रा तीन विषयों में अनुत्तीर्ण हो गई थी। इसके बाद से वह तनाव में थी और गुमसुम रहने लगी थी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here