Homeमध्यप्रदेशनाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर 2 युवकों ने किया रेप:सहेली ने कॉलेज...

नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर 2 युवकों ने किया रेप:सहेली ने कॉलेज में दाखिला कराने और नौकरी के नाम पर छिंदवाड़ा से बुलाया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 2 युवकों ने 17 साल की लड़की से रेप किया है। आरोपियों ने पहले बीयर पिलाई, फिर नीट शराब पिलाई। इससे नाबालिग नशे में बदहवाश हो गई। आरोपियों ने एक-एक कर वारदात को अंजाम दिया। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, वारदात रेप पीड़िता 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लेना चाहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान मोनिका इंदौरिया (23) से हुई, जो छिंदवाड़ा की रहने वाली है। फिलहाल भोपाल के विद्या नगर में अपनी सहेली रेणुका (26) बुनकर के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी। फ्लैट पर ले जाकर रची गई साजिश दोनों के बीच फोन और सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी। मोनिका ने उसे नौकरी और एडमिशन का भरोसा देकर भोपाल बुलाया। 18 मार्च को पीड़िता भोपाल पहुंची, जहां मोनिका उसे अपने फ्लैट पर ले गई और रेणुका से मिलवाया। इसके बाद कुछ देर बाद रेणुका काम पर चली गई। इसी बीच जब पीड़िता नहाने गई, तब मोनिका ने निखिल सिंह और अतुल मेड़ेकर को फ्लैट पर बुला लिया। रात में दोनों आरोपी वहां पहुंचे। नीट शराब पिलाकर किया पहला दुष्कर्म आरोप है कि मोनिका इंदौरिया, निखिल सिंह और अतुल मेड़ेकर ने पीड़िता को नीट शराब पिलाई, जिससे वह बदहवास हो गई। इसके बाद रात करीब 9 बजे निखिल सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, उसे अहसास हो रहा था कि उसके साथ गलत हो रहा है, लेकिन नशे के कारण वह विरोध नहीं कर सकी। देर रात दूसरी वारदात, रेणुका रही सहयोगी देर रात करीब 11 बजे अतुल मेड़ेकर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान रेणुका बुनकर ने कथित रूप से सहयोग किया। पीड़िता का नशा कुछ कम हुआ था, लेकिन विरोध करने पर उसे धमकाया गया और मारपीट की गई। सुबह होश आने पर घर लौटी पीड़िता अगली सुबह होश आने पर पीड़िता बिना किसी को बताए फ्लैट से निकल गई और छिंदवाड़ा लौट गई। कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद 27 मार्च को वह मां के साथ भोपाल पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाने में महिला अधिकारी नहीं थी मौजूद जिस समय पीड़िता थाने पहुंची, उस वक्त वहां महिला अधिकारी मौजूद नहीं थीं। बाद में गोविंदपुरा थाने से एसआई रूपा मिश्रा को बुलाया गया, जिन्होंने एफआईआर दर्ज की। पीड़िता के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए। आरोपी हिरासत में, जांच जारी पुलिस ने जांच के बाद मोनिका इंदौरिया और रेणुका बुनकर को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर बालाघाट निवासी निखिल सिंह (32) और अतुल मेड़ेकर (30) को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। डीसीपी विवेक सिंह के अनुसार, बंधक बनाकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। घटना के समय पीड़िता नशे में थी, इसलिए आरोपियों की संख्या और भूमिका की डिटेल में जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here