Homeमध्यप्रदेशग्वालियर का भोला सिकरवार हत्याकांड:आगरा के रायभा स्टेशन के पास से पकड़ाया...

ग्वालियर का भोला सिकरवार हत्याकांड:आगरा के रायभा स्टेशन के पास से पकड़ाया दस हजार का इनामी आरोपी

ग्वालियर में जून 2025 की रात अवैध शराब कारोबार को लेकर हुए गैंगवार में बदमाशों ने भोला सिकरवार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में भोला का एक साथी भी गोली लगने से घायल हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। भोला की हत्या के बाद इलाके में दोबारा गैंगवार भड़कने की आशंका के चलते कई दिनों तक पुलिस बल तैनात रहा। इसी मामले में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी को आगरा के अछनेरा स्थित रायभा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ग्वालियर के हजीरा थाना पुलिस को वर्ष 2025 के चर्चित भोला सिकरवार हत्याकांड में शनिवार को सूचना मिली थी कि फरार 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी पुस्सू उर्फ पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया, थाना अछनेरा (आगरा, उत्तर प्रदेश) क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस की टीम को अछनेरा भेजा गया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अछनेरा स्थित रायभा रेलवे स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी पुस्सू उर्फ पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुस्सू उर्फ पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया, पुत्र गोपेन्द्र सिंह भदौरिया, निवासी काशी नरेश की गली, ग्वालियर बताया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। ऐसे समझिए पूरा मामला शहर के हजीरा क्षेत्र स्थित लाइन नंबर-2, बिरला नगर निवासी हेमू उर्फ हेमंत सिकरवार ने 2 जून 2025 को हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके छोटे भाई भोला उर्फ हेमराज सिकरवार को बंटी उर्फ अजय भदौरिया ने पेट में गोली मारी थी। इसके अलावा भाई के दोस्त पवन उर्फ कल्लू नाई सहित उन पर भी शिवा राजावत, रानू राजावत, श्याम सिंह भदौरिया, लाला करिया और पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सू भदौरिया ने जान से मारने की नीयत से 10-12 राउंड फायर किए थे। इलाज के दौरान भोला उर्फ हेमराज की मौत हो गई थी। फरियादी की शिकायत पर हजीरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here