Homeविदेशमोदी बोले- आतंकवाद पर कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं:तमिल भाषा भारत-मलेशिया को जोड़ती...

मोदी बोले- आतंकवाद पर कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं:तमिल भाषा भारत-मलेशिया को जोड़ती है; दोस्त से किया वादा निभाने मलेशिया आया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच आज द्विपक्षीय बातचीत हुई। पीएम मोदी ने आतंकवाद पर अपना रुख कड़ा किया। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद के बारे में हमारा संदेश बहुत स्पष्ट है, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं। भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करेंगे।’ पीएम मोदी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान तमिल भाषा की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भारत और मलेशिया को जोड़ता है। मोदी ने ऑडियो-विजुअल समझौते का जिक्र करते हुए कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि आज हुए ऑडियो-विजुअल समझौते के साथ फिल्में और संगीत, खासकर तमिल फिल्में, हमारे दिलों को और करीब लाएंगी।’ पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम को अपना दोस्त बताया। उन्होंने कहा- पीएम मोदी ने 10वें CEO फोरम में भाग लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वें भारत-मलेशिया सीईओ फोरम के दौरान आज मलेशिया के चार प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बातचीत की। उन्होंने पेट्रोनास के अध्यक्ष और ग्रुप सीईओ तन श्री तेंगकु मुहम्मद तौफिक, बर्जया कॉर्पोरेशन बर्हाद के संस्थापक तन श्री दातो’ सेरी विंसेंट, खजानाह नेशनल बर्हाद के डायरेक्टर दातो’ अमीरुल फैसल वान जाहिर और फाइसन इलेक्ट्रॉनिक्स के संस्थापक दातो पुआ खेइन सेंग से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत और मलेशिया के बीच बढ़ते कारोबारी संबंधों (B2B कनेक्शन्स) की सराहना की और मलेशियाई कंपनियों में भारत की विकास यात्रा के प्रति गहरी रुचि देखकर प्रसन्नता जताई। PM मोदी के स्वागत की 5 तस्वीरें… पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें पीएम मोदी के मलेशिया दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here