Homeदेशगौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजेगी असम सरकार:CM हिमंता के आरोप-...

गौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजेगी असम सरकार:CM हिमंता के आरोप- कांग्रेस सांसद की पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी ISI से संबंध

असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजेगी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने शनिवार को ये बात कही। गौरव गोगोई, असम कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। असम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया। एलिजाबेथ को इस काम के लिए सैलरी अली तौकीर शेख ही देता था। सीएम हिमंता का आरोप है कि एलिजाबेथ भारत से जुड़ी कई जानकारियां इकट्ठा करती थीं और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थीं। हिमंता ने यह भी दावा किया कि अली तौकीर 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था। उसका मकसद दुनिया में भारत विरोधी नैरेटिव तैयार करना था। गौरव को अरेस्ट किया तो चुनाव से पहले राजनीति का आरोप लगेगा- हिमंता
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमंता ने बताया कि हमने मौजूदा सांसद गौरव गोगोई से पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में पूछताछ नहीं की है; हमने उनकी पद की गरिमा का सम्मान करते हुए यह मामला केंद्र पर छोड़ दिया है। तरुण गोगोई का बेटा 2022 में भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के बाद अब ब्रिटिश नागरिक है। हिमंता ने यह भी कहा कि अगर अब गौरव गोगोई को गिरफ्तार करने जैसा कदम उठाया तो मुझ पर असम विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति करने का आरोप लगेगा। गौरव गोगोई-एलिजाबेथ पर CM हिमंता के 10 आरोप अब इंटरपोल और सरकार की मदद की जरूरत- हिमंता CM सरमा ने शनिवार को कहा था कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख और ब्रिटिश नागरिक एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई से जुड़ी भारत विरोधी साजिश की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी जाएगी। सरमा ने कहा कि SIT जांच ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां केंद्रीय मदद के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है, क्योंकि इंटरपोल से मदद और भारत सरकार और संसद से संवेदनशील जानकारी की आवश्यकता है। इसलिए यह तय किया गया है कि मामला गृह मंत्रालय चुनी गई केंद्रीय सरकारी एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। हिमंता का दावा- गौरव गोगोई एक पाकिस्तानी एजेंट सरमा ने जनवरी में गोगोई के पाकिस्तानी संबंधों का आरोप दोहराया और दावा किया था कि कांग्रेस नेता एक पाकिस्तानी एजेंट थे, जिन्हें विदेशी ताकतों ने प्लांट किया था। हिमंता ने कहा था कि उनके पास इसे साबित करने के लिए सबूत हैं। हिमंता ने कहा था- गौरव गोगोई पक्का पाकिस्तानी एजेंट है। अगर उसमें हिम्मत है, तो मेरे खिलाफ मानहानि का केस करे। मेरे पास सबूत हैं, वह 100 परसेंट पाकिस्तानी एजेंट है। उसे एक विदेशी ताकत ने हमारे देश में प्लांट किया है। वह एक प्लांटेड आदमी है। मैं यह तथ्यों के साथ कह रहा हूं। गौरव ने कहा था- पत्नी आईएसआई एजेंट, तो मैं भी RAW एजेंट कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी खुद को RAW एजेंट बताया था। गौरव ने कहा था- ‘अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है तो मैं भारत का RAW एजेंट हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर कोई ऐसा परिवार जिसके खिलाफ कई केस और कई आरोप हैं, मुझ पर आरोप लगाता है। असम के मुख्यमंत्री ये आरोप सिर्फ अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए लगा रहे हैं। गौरव vs हिमंता- विवाद की टाइमलाइन कौन हैं एलिजाबेथ कोलबर्न एलिजाबेथ कोलबर्न एक ब्रिटिश नागरिक हैं, जिन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक अर्थशास्त्र में मास्टर्स किया है। गौरव गोगोई से उनकी मुलाकात 2010 में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में इंटर्नशिप के दौरान हुई थी। दोनों ने 2013 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं। एलिजाबेथ का प्रोफेशनल बैकग्राउंड

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here