Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 30 रोजे के बाद ईद की नमाज:रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग और रायगढ़-सरगुजा समेत...

छत्तीसगढ़ में 30 रोजे के बाद ईद की नमाज:रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग और रायगढ़-सरगुजा समेत कई जिलों में दिखा उत्साह, बच्चियों ने भी गले मिलकर दी मुबारकबाद

रमजान के 30 रोजे और चांद दिखने के बाद आज प्रदेशभर में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा समेत कई जिलों में सुबह बड़ी तादाद में नमाज़ियों ने नमाज अदा की। एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस दिन जकात और फितरा देने की परंपरा भी निभाई जाती है। जिससे जरूरतमंद लोग भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें। ईद को भाईचारे, खुशी और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। रायपुर में ईदगाह भाठा समेत तमाम मस्जिदों में कठिन रोजे के बाद ईद के दिन नमाज़ियों ने ईद की नमाज अदा की। देश-प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। रायपुर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार मेनन, पंकज शर्मा और सुबोध हरितवाल समेत कई नेताओं ने उन्हें गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। देखिए तस्वीरें… मिनट-टू-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here