छत्तीसगढ़ विधानसभा के आज के सत्र में सबसे अहम चर्चा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को लेकर होगी। इस विधेयक को उप मुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा सदन में पेश करेंगे और उस पर विस्तृत चर्चा के बाद पारित कराने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। सरकार की ओर से इसे प्रमुख विधायी कार्य के रूप में लिया गया है, जिस पर लंबा समय निर्धारित किया गया है। वहीं, आज चैत्र नवरात्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही चलने पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। इसके साथ ही सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो ने पुलिस सम्मान राशि पर सवाल उठाए। उन्होंने राज्य में वीरता पदक प्राप्तकर्ताओं के लिए भूमि, रोजगार, भर्तियों में प्राथमिकता, बस सुविधा, स्वास्थ्य और बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की बात रखी। जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने सरकार स्तर पर विचार करने की बात कही। आयुष्मान कार्ड की प्रोत्साहन राशि में अनियमितता का मामला भी सदन में उठा। पढ़िए सदन की कार्यवाही नेता प्रतिपक्ष बोले- त्योहार के दिन छुट्टी नहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सभापति धरमलाल कौशिक, डिप्टी सीएम अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। चरणदास महंत- लोकसभा में सत्र चल रहा था, लेकिन आज वहां अवकाश दिया गया। हम हिन्दू राष्ट्र की कल्पना कर रहे हैं, शायद इसी सोच के तहत वहां छुट्टी दी गई। हम यहां ऐसा नहीं कर पाए, इसका मुझे दुख है। आपके माध्यम से मैं अपनी भावना व्यक्त करना चाहता हूं। 1. रामकुमार टोप्पो ने उठाया वीरता पदक का मुद्दा 2. आयुष्मान कार्ड की प्रोत्साहन राशि में अनियमितता का मामला ………………………. बजट सत्र से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… उद्योगपतियों को 253 एकड़ जमीन 5 लाख लीज पर दी: विधानसभा में नारेबाजी, हंगामा, शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने बालोद में हुए जंबूरी कार्यक्रम में अनियमितता का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्कूल शिक्षामंत्री से सवाल पूछा कि आयोजन के लिए टेंडर से पहले काम कैसे शुरू हुआ और 4 दिन के अंदर काम कैसे पूरा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
