आगर जिले के बड़ोद जनपद के पिपलिया चाचा गांव में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे गेहूं की फसल निकालते समय थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। शव निकालने के पूरी थ्रेशर मशीन को खोला गया। शव को निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरा शरीर छलनी की तरह हो गया था। शव के टुकड़े मशीन में कई जगह फंसे हुए थे। मृतक की पहचान 60 वर्षीय मांगी लाल भुवान सिंह के रूप में हुई है। यह घटना उनके अपने खेत में हुई, जहां उनके बेटे दरबार सिंह सहित करीब छह परिजन मौजूद थे। मांगी लाल अपने खेत में गेहूं की फसल निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ थ्रेसर मशीन में आ गया। उनकी चीख निकल गई। जब तक परिजन पहुंचते ऊपर का आधा धड़ मशीन के अंदर समा चुका था। तस्वीरें देखिए… मशीन में फंस गया था आधा शरीर घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। बीजानगरी पुलिस चौकी के जोरावर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद मशीन खोलकर शव को निकाला गया। आधा धड़ छन्नी की तरह हो गया था। सिर भी पूरी तरह से पिचक गया था। मशीन में कई जगह शव के टुकड़े फंसे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
