Homeमध्यप्रदेशसबलगढ़ मैरिज गार्डन में अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई:बिना डिग्री वाले डॉक्टर का...

सबलगढ़ मैरिज गार्डन में अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई:बिना डिग्री वाले डॉक्टर का अस्पताल सील, आरोपी फरार

सबलगढ़, मुरैना। विजयपुर रोड स्थित जगदंबा गार्डन में घरेलू गैस सिलेंडर की तलाश कर रही राजस्व प्रशासन की टीम को एक अवैध क्लिनिक मिला। टीम ने तत्काल मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (सीबीएमओ) को बुलाकर जानकारी दी, जिसके बाद क्लिनिक को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान कथित फर्जी चिकित्सक प्रशांत आर्य और उसका कंपाउंडर मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार रवीस सिंह के नेतृत्व में 13 मार्च की शाम को की गई। जांच में सामने आया कि प्रशांत आर्य के पास कोई मेडिकल डिग्री या डिप्लोमा नहीं है, फिर भी वह पिछले दो महीने से अधिक समय से प्रत्येक शुक्रवार को जगदंबा गार्डन में बिना लाइसेंस के एक निजी क्लिनिक चला रहा था। यह क्लिनिक एक अघोषित अस्पताल की तरह संचालित हो रहा था। राजस्व टीम ने मौके पर मौजूद डॉक्टर प्रशांत आर्य से आधार कार्ड मांगा और पंचनामा तैयार किया। इसके बाद अवैध क्लिनिक और गार्डन को सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई को देखते हुए अस्पताल संचालक प्रशांत आर्य गार्डन के पीछे के रास्ते से भाग गया। प्रशासन की टीम ने देर रात तक फरार आरोपियों की तलाश की। छापेमारी के दौरान अवैध क्लिनिक से एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाएं मिलीं। सीबीएमओ आर.एन. शर्मा ने बताया कि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नायब तहसीलदार रवीस सिंह ने जानकारी दी कि जिला कलेक्टर और एसडीएम के आदेश पर घरेलू गैस सिलेंडर की जांच के लिए टीम गठित की गई थी, जिसके तहत जगदंबा गार्डन में यह अवैध अस्पताल संचालित होता पाया गया। उन्होंने प्रतिवेदन तैयार कर एसडीएम को भेजने की बात कही, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई, जिसमें एफआईआर भी शामिल है, की जा सकती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here