Homeमध्यप्रदेशदुर्घटना में मृत की अर्थी लेकर चक्काजाम:हत्या का मामला दर्ज करने की...

दुर्घटना में मृत की अर्थी लेकर चक्काजाम:हत्या का मामला दर्ज करने की मांग, बीना के खुरई ओवरब्रिज पर हुआ था एक्सीडेंट

बीना के खुरई ओवरब्रिज पर देर रात एक सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार कार ने टहल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में गुलाब चंद जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना के विरोध में जैन समाज और परिजनों ने सर्वोदय चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। मृतक गुलाब चंद जैन की अर्थी लेकर प्रदर्शनकारी चौराहे पर पहुंचे और उसे रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस चक्काजाम के कारण शहर का यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। समाज के दिनेश पुजारी ने बताया कि ओवरब्रिज पर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ नहीं है और भारी वाहनों के प्रवेश पर भी नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था सुधारने और भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण लगाने की मांग की। उनकी मुख्य मांग थी कि टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनूप यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की जांच में जानबूझकर टक्कर मारने की बात सामने आती है, तो आरोपी के खिलाफ और कड़ी धाराएं लगाई जाएंगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here