Homeमध्यप्रदेशसीएम यादव और डिप्टी सीएम देवड़ा पहुंचे बैतूल:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की...

सीएम यादव और डिप्टी सीएम देवड़ा पहुंचे बैतूल:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर जताई शोक संवेदना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री कृष्णा गौर शनिवार को बैतूल पहुंचे। उन्होंने गंज स्थित निवास पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को हेलीकॉप्टर से बैतूल पहुंचे। उन्होंने गंज स्थित खंडेलवाल निवास जाकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वे सुरभि के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए हैं। उन्होंने कहा कि खंडेलवाल जी ने सुरभि की बहुत सेवा की। वह बाल्यकाल से ही कष्ट में थी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के बिछड़ने का दुख तो होता ही है। उन्होंने कहा कि इस शोक की घड़ी में वे परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें। देखिए तस्वीरें… सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचे उपमुख्यमंत्री देवड़ा इससे पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री कृष्णा गौर भी बैतूल पहुंचे। उन्होंने खंडेलवाल निवास जाकर परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचे थे। देवड़ा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। खंडेलवाल निवास पर उमड़े प्रदेशभर के नेता सुरभि खंडेलवाल के निधन के बाद से बैतूल में प्रदेशभर के नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। खंडेलवाल निवास पर शनिवार को भी प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगातार आना-जाना लगा रहा। सभी ने दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सुरक्षा और हेलीपैड की व्यवस्थाएं स्थानीय प्रशासन द्वारा संभाली गईं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here