Homeछत्तीसगढ़फ्लैश लाइट जलाकर 16 iPhone चुराए, VIDEO:रायगढ़ के मोबाइल शॉप में 13.39...

फ्लैश लाइट जलाकर 16 iPhone चुराए, VIDEO:रायगढ़ के मोबाइल शॉप में 13.39 लाख की चोरी; बैग में फोन भरकर ले गया चोर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक मोबाइल शॉप से 16 आईफोन चोरी हो गए। चोर मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर दुकान में घुसा, फिर आईफोन और 30 हजार कैश समेत करीब 13.39 लाख रुपए की चोरी कर फरार हो गया। चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शहर के गोपी टॉकीज रोड पर स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान का संचालन लक्ष्मीपुर निवासी मोहम्मद फारुख करता है। सोमवार रात दुकान बंद कर संचालक और स्टाफ घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब संचालक दुकान खोलने पहुंचा, तो शोकेस काउंटर में रखे मोबाइल अस्त-व्यस्त पड़े मिले। दूसरी मंजिल का ताला तोड़कर घुसा चोर दुकान की जांच करने पर दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ मिला। इसके बाद CCTV फुटेज चेक करने पर पता चला कि चोर दूसरी मंजिल से ताला तोड़कर अंदर घुसा और ग्राउंड फ्लोर की दुकान से 16 आईफोन और दराज में रखे 30 हजार लेकर फरार हो गया। फुटेज में आरोपी मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर दुकान में घूमते और सामान बैग में भरते हुए नजर आ रहा है। CCTV फुटेज में आरोपी पिट्ठू बैग में मोबाइल भरकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे और भी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा इस मामले में शशि मोहन सिंह ने बताया कि, CCTV में दिख रहे संदिग्ध की तस्वीरें जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों और आसपास के जिलों में भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि किसी को आरोपी के बारे में जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। …………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… दीवार में 1 फीट छेद-कर 25 लाख के मोबाइल चोरी,VIDEO: महंगे आईफोन ले गए, सस्ते फेंके, कैश काउंटर-गोल्ड रिंग को हाथ तक नहीं लगाया अंबिकापुर शहर के गुदरी चौक स्थित गोलू मोबाइल शॉप में करीब 25 लाख रुपये की चोरी हुई है। 5 नवंबर की रात चोर दीवार के पीछे एक होल बनाकर अंदर घुसे और करीब 100 महंगे आईफोन और सैमसंग मोबाइल चोरी कर ले गए। जबकि सस्ती कंपनियों के फोन दुकान में ही छोड़ दिए। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here