पश्चिम बंगाल के बीरभूम में गुरुवार को पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की छापेमारी के दौरान 1,150 जिलेटिन स्टिक, 989 डेटोनेटर और 12,000 मीटर डेटोनेटिंग कॉर्ड जब्त किए गए। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अलग कार्रवाई में, एसटीएफ ने पांडबेश्वर इलाके से 21 अवैध हथियार और 65 राउंड कारतूस बरामद किए हैं। 6 लंबी मस्कट बंदूकें भी बरामद ये बरामदगी एक मामले की जांच से जुड़ी हैं, जिसमें अब तक 38 हथियार और 122 राउंड कारतूस जब्त किए जा चुके हैं। मामले की आगे की जांच चल रही है। जब्त हथियारों में 6 लंबी मस्कट बंदूकें, चार 7 एमएम पिस्टल और 11 पाइप गन शामिल हैं। इसके अलावा 47 आठ एमएम और 18 7.65 एमएम कारतूस भी जब्त किए गए हैं। मौके से दो लोग गिरफ्तार एसटीएफ ने मौके से दो लोगों- मोहम्मद रेजा शेख उर्फ गुड्डा निवासी राजग्राम और मुकेश सिंह निवासी सूरी के तिलपाड़ा को गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार, आरोपी का नाम अवैध कोयला कारोबार से भी जुड़ा रहा है और उसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताया गया है। पुलिस और एसटीएफ आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन विस्फोटकों की सप्लाई चेन (सप्लायर कौन था) क्या है और इन्हें आगे किसे डिलीवर किया जाना था। ATS भी जांच में शामिल बरामद किए गए विस्फोटकों की भारी मात्रा को देखते हुए इस मामले की जांच में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) भी शामिल हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की गंभीरता से जांच कर रही हैं कि क्या इस नेटवर्क का किसी बड़े टेरर या क्रिमिनल मॉड्यूल से कोई संबंध है। —————————- यह खबर भी पढ़ें: बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के जंगल से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोपोर पुलिस से मिले खुफिया इनपुट के आधार पर उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। यह अभियान मुकाम चेहरहार के जंगल में चलाया गया। पढ़ें पूरी खबर…
