Homeदेशमिडिल-ईस्ट तनाव पर विदेश मंत्री आज सदन में बयान देंगे:लोकसभा स्पीकर को...

मिडिल-ईस्ट तनाव पर विदेश मंत्री आज सदन में बयान देंगे:लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा संभव, आरोप- ओम बिरला भेदभाव करते हैं

संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार से शुरू हो रहा है। यह काफी हंगामेदार होने वाला है। इसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। वहीं, विपक्ष अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग में ईरान के प्रति सरकार के रुख, रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी छूट, पश्चिम बंगाल में एसआईआर के नतीजे जैसे मुद्दों को उठा सकता है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग पर विदेश मंत्री एस जयशंकर राज्यसभा में सुबह 11 बजे और लोकसभा में दोपहर 12 बजे अपना बयान देंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के विपक्ष के प्रस्ताव पर भी आज चर्चा हो सकती है। कांग्रेस समेत विपक्ष के 118 सांसदों ने 10 फरवरी को लोकसभा सचिवालय को साइन किया नोटिस सौंपा था। आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरत रहे हैं और विपक्ष को पर्याप्त मौका नहीं दे रहे हैं। संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं….

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here