Homeमध्यप्रदेशविधायक बोले-लाड़ली बहना के पैसों से खूब अंडा-मुर्गा खाओ:बच्चों को भी खिलाओ,...

विधायक बोले-लाड़ली बहना के पैसों से खूब अंडा-मुर्गा खाओ:बच्चों को भी खिलाओ, लेकिन वोट कमल को देना; कार रोककर ग्रामीण महिलाओं से बात की

बालाघाट में लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे आदिवासी महिलाओं से कहते नजर आ रहे हैं कि लाडली बहना योजना की राशि से खूब अंडे, मुर्गा और मछली खाओ। स्वस्थ रहो। विधायक का यह बयान चर्चा में आ गया है। हालांकि, उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो का आखिरी हिस्सा रिकॉर्ड नहीं हो पाया, जिसमें उन्होंने महिलाओं से पानी पीने और शराब नहीं पीने की बात कही थी। मेले से लौटते समय महिलाओं से की बात वीडियो मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। उस समय विधायक राजकुमार कर्राहे लांजी क्षेत्र के आलीटोला में आयोजित रानी तिलका देवी के मेले से लौट रहे थे। विधायक के अनुसार, रास्ते में उन्हें कुछ आदिवासी महिलाएं और बच्चे खाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कार रुकवाकर महिलाओं से पूछा कि वे क्या खा रही हैं। इस पर एक महिला ने कहा कि वह नहीं खा रही है, बल्कि बच्चे खा रहे हैं। विधायक बोले- स्वस्थ रहने के लिए खाओ अंडे-मुर्गा विधायक ने बताया कि उन्होंने महिलाओं से पूछा कि लाडली बहना योजना की राशि मिलती है या नहीं। महिलाओं के हां कहने पर उन्होंने कहा कि उस राशि से खूब अंडे, मुर्गा और मछली खाओ और स्वस्थ रहो। उन्होंने कहा कि वे हमेशा यही बात कहते हैं। विधायक के मुताबिक, उन्होंने महिलाओं से पानी पीने और शराब नहीं पीने की बात भी कही थी, लेकिन वीडियो का यह हिस्सा रिकॉर्ड नहीं हो सका। टिकट मिलने पर भाजपा में हुआ था विरोध सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विधायक राजकुमार कर्राहे चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत भाजपा से की थी, लेकिन पार्टी में अनदेखी के चलते आम आदमी पार्टी में चले गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी भाजपा में वापसी हुई और पार्टी ने उन्हें लांजी से टिकट दिया। उनके टिकट का भाजपा के पूर्व विधायक और समर्थकों ने विरोध किया था। इसे लेकर पार्टी में काफी विवाद भी हुआ था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here